सिर्फ 5 रन देकर झटके 7 विकेट, श्रीलंकाई कप्तान ने हैट्रिक लेते हुए एशिया कप में रचा नया इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने बल्ले से कई बार अपनी टीम को जीत दिलाई है, लेकिन 2 सितंबर को एशिया कप 2026 में उन्होंने गेंद से ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो एशिया कप के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। अटापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ महज पांच रन देकर सात विकेट झटके और इस तरह वह एशिया कप में सात विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं। इससे पहले ऐसा कारनामा न तो मेन्स और न ही वूमेन्स एशिया कप में कभी देखने को नहीं मिला था। यही नहीं, चमारी अटापट्टू ने हैट्रिक लेते हुए इंडोनेशिया को ऑलआउट करने का बड़ा कारनामा किया। 

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में अटापट्टू ने 3.3 ओवर गेंदबाजी की और सात विकेट अपने नाम किए। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने इंडोनेशिया की पूरी टीम सिर्फ 49 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 75 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी लगभग पक्की कर ली है।

श्रीलंका ने खड़ा किया 124 रनों का स्कोर

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बावजूद 124 रन बनाए। निलाक्षिका सिल्वा ने 35 गेंदों पर 50 रन की अहम पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद अटापट्टू ने गेंद संभाली और इंडोनेशियाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी में हैट्रिक भी शामिल रही। इस प्रदर्शन के साथ अटापट्टू ने पाकिस्तान की जावेरिया खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले जावेरिया के नाम महिला एशिया कप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। उन्होंने ने 2008 महिला एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लिए थे।

श्रीलंका की महिला गेंदबाज ने पहली बार ली हैट्रिक 

अटापट्टू ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह एशिया कप T20 इतिहास में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी हैं। साथ ही यह उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला पांच विकेट का प्रदर्शन है और श्रीलंका की किसी महिला गेंदबाज का T20I में पहला हैट्रिक भी है।

उनके 5 रन देकर 7 विकेट के आंकड़े अब श्रीलंका की महिला और पुरुष दोनों टीमों को मिलाकर T20I का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हैं। अटापट्टू की इस उपलब्धि ने उन्हें T20I में सात विकेट लेने वाली दुनिया की दूसरी कप्तान भी बना दिया है। उनसे पहले अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने 2022 में पेरू के खिलाफ 3 रन देकर 7 विकेट झटके थे। डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका की यह लगातार मजबूत शुरुआत है और 4 पॉइंट्स के साथ वह ग्रुप-बी में शीर्ष पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े:

एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, नजमुल हुसैन शांतो की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान

टीम इंडिया का ऐलान, 26 खिलाड़ियों को मिली जगह; पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें