भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के बीच अचानक बदली श्रीलंका की प्लेइंग 11, पासिंदु सूरियाबंदारा की हुई एंट्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के स्टेडियम में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका उनके अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदिमल के रूप में लगा है। टीम इंडिया की दूसरी पारी के में फील्डिंग करते समय मिड-विकेट से डीप स्क्वायर लेग की तरफ दौड़े जिसमें डाइव लगाकर गेंद को रोकने के प्रयास में वह अपने आप को चोटिल कर बैठे, जिसके बाद अब दिनेश चांदिमल इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जिसमें उनके कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में पासिंदु सूरियाबंदारा को शामिल किया गया है।

दिनेश चांदिमल को तुरंत स्कैन के लिए ले जाया गया अस्पताल

गॉल टेस्ट मैच जब भारतीय टीम की दूसरी पारी के दौरान दिनेश चांदिमल ने मिड-विकेट से डीप स्क्वायर लेग की तरफ दौड़ते हुए बाउंड्री लाइन पर गेंद को रोकने के प्रयास में डाइव लगाई तो उसमें वह अपने कंधे और गर्दन को चोटिल कर बैठे। चांदिमल को तुरंत एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसमें श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से उनको लेकर बताया गया कि रिपोर्ट नॉर्मल थी और अंदरूनी चोट का कोई निशान नहीं मिला। चांदिमल जब चोटिल हुए तो उस दौरान उनको कई बार अपनी गर्दन, सिर और कंधे को पकड़े हुए देखा गया। वहीं उनकी जगह पर गॉल टेस्ट मैच के बीच श्रीलंकाई प्लेइंग 11 का हिस्सा बने सूरियाबंदारा का यह पहला टेस्ट मुकाबला है, जिसमें उन्होंने इससे पहले घरेलू क्रिकेट में खेले 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 54.36 के औसत से 4893 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 14 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 193 रनों के स्कोर पर सिमटी

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम पहली पारी के तरह उम्मीद के अनुसार बल्लेबाजी करने में कामयाब नहीं हो सकी जिसमें वह सिर्फ 193 रनों के स्कोर पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से इस पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 66 रनों की अहम पारी खेली तो वहीं पहली पारी में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 44 रन देखने को मिले। भारतीय टीम की दूसरी पारी को जल्द समेटने में श्रीलंका की तरफ से असिता फर्नांडो ने गेंद से अहम भूमिका अदा की जिन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए तो वहीं प्रभात जयसूर्या 3 विकेट लेने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, बना दिया विश्व रिकॉर्ड

केएल राहुल आउट होकर जाने लगे पवेलियन, तभी आई आवाज और फिर जो हुआ, वो कमाल है

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें