कल, 12 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से 4 राशि वालों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो कहीं नौकरी और रोजगार में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियों का राशिफल। आइए जानते हैं कौन सी हैं कल की 4 लकी राशियां।
मेष राशि
आपके लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के साथ कमाई के नए रास्ते भी दिखाई दे सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, जिनका सही तरीके से लाभ उठाकर आप अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सिंह राशि
कल का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का सही दिशा में इस्तेमाल कर पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज सोचे हुए कई काम पूरे होने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
इन जातकों के लिए भी कल का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ नया वाहन खरीदने को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और सौहार्द बना रहेगा। संतान की ओर से भी सुख मिलने के योग हैं। इसके अलावा अधूरे और साहस से जुड़े काम पूरे होने की संभावना है।
मीन राशि
कल का दिन मीन राशि के लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में मिलने वाले नए मौके आपकी तरक्की में मददगार साबित होंगे। नौकरी करने वालों को अच्छे ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी समझदारी और बेहतर सोच से मुश्किल परिस्थितियों को भी संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार करने वालों को भी मुनाफा मिलने की संभावना है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 12 अगस्त 2026 का पंचांग: कल मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय









