छात्रों ने रांची में फूंका हेमंत, राहुल और तेजस्वी का पुतला, किया 4 दिन बाद CM आवास घेरने का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र अब अपनी मांगों को लेकर सख्त हो गए हैं। छात्रों ने आज (रविवार को) रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुलता दहन किया। छात्रों ने आज पूरे झारखंड में प्रदर्शन किया। साथ ही, स्टूडेंट्स ने 20 अगस्त को सीएम आवास घेरने का ऐलान किया है।

छात्रों ने हेमंत सरकार को दिया 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम

बता दें कि झारखंड सरकार ने अब तक औपचारिक बात नहीं की है। आज एसडीओ और एडीएम भूख हड़ताल वाले छात्रों का हाल-चाल लेने पहुंचे थे। मीटिंग की कोई बात नहीं हुई। सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम है। वर्ना झारखंड के लाखों छात्र 20 अगस्त को हेमंत सोरेन से जवाब लेने उनके आवास जाएंगे और घेराव करेंगे।

छात्रों की मांगें मानने को तैयार नहीं हेमंत सरकार

गौरतलब है कि झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों के प्रोटेस्ट का आज 23वां दिन है। 22 दिनों तक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के बाद अब छात्रों ने अपना रुख बदल लिया है। छात्रों की हालत बिगड़ रही है लेकिन हेमंत सोरेन सरकार छात्रों की मांगें मानने को तैयार नहीं है।

छात्रों ने की हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग

छात्रों का कहना है कि वो अब गांधी जी के नहीं भगत सिंह के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। इसी कड़ी में छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी का पुतला दहन किया। खास बात ये है कि छात्र अब हेमंत सोरेन का भी इस्तीफा मांगने लगे हैं। छात्रों का कहना है कि मांगें माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले 15 अगस्त को रांची के हॉस्पिटल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की खबर सामने आई थी।

सरकार की बेरुखी से नाराज हुए अनशन कर रहे छात्र

झारखंड सरकार की बेरुखी से अनशन कर रहे छात्रों में नाराजगी के साथ-साथ निराशा है। अनशन पर बैठे एक छात्र प्रेम नायक का आज दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा दिन नहीं बचूंगा लेकिन न तो प्रेम नायक अपना अनशन खत्म करने को तैयार हैं और न ही उनके अन्य साथी। प्रेम नायक ने भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि उनके शरीर में ज्यादा जान नहीं बची है। क्या जब हम मर जाएंगे तब सरकार हमारी आवाज सुनेगी।

ये भी पढ़ें- झारखंड एग्जाम गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का करीबी मिथिलेश गिरफ्तार





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें