भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया ने इस सीरीज के शुरू होने से पहले एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेला जिसमें वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। अब सभी की नजरें गॉल के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले को लेकर टिकी हुई हैं, जहां पर पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में टेस्ट मुकाबला शुरू होने से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने बयान में यह संकेत दिया है कि प्लेइंग 11 में तीन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने का फैसला लिया जा सकता है।
मुझे लगता है कि तीन स्पिनरों के साथ खेलना सही फैसला हो सकता है
मोर्ने मोर्कल ने मीडिया से बात करते हुए गॉल टेस्ट मैच की पिच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सतह को देखते हुए मुझे यह अच्छी पिच लग रही है और मेरा मानना है कि टेस्ट आगे बढ़ने के साथ इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। टीम ने हर तरह के हालात के लिए तैयारी की है और इन परिस्थितियों में मानसिक मजबूती, लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और सही जगह में गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण होगा। कुलदीप हमारे साथ हैं और वह आक्रामक गेंदबाज हैं। उनका अनुभव और स्तर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेरे ख्याल से ये सभी अपनी-अपनी तरह से अलग हैं। सुथार गेंद को थोड़ा ज्यादा टर्न कराते हैं, जडेजा थोड़ा अधिक सटीक है और मुझे नहीं लगता कि तीन बाएं हाथ के स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है। इन सभी में हमारे लिए 20 विकेट लेने की क्षमता है। गॉल की पिच को देखते हुए जिस पर मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। मुझे लगता है कि तीन स्पिनरों के साथ उतरना सही रास्ता है। हमारे स्पिन आक्रमण को देखें तो यह बहुत आक्रामक विकल्प है।
तेज गेंदबाज शॉर्ट गेंद का किस तरह उपयोग करते हैं यह अहम है
गॉल टेस्ट को लेकर मोर्ने मोर्कल ने ये साफ कर दिया है कि मोहम्मद सिराज के अलावा प्लेइंग 11 में प्रसिद्ध या बरार में से जिसे भी जगह मिलेगी वह जिम्मेदारी निभाने में सक्षम होगा। अगर आप तेज गेंदबाज हैं तो 20 से 35 ओवर के बाद गेंद नरम हो जाएगी लेकिन उसके बाद हमारा अगला कदम क्या होगा? हमें यह समझदारी दिखानी होगी कि क्रीज का किस तरह इस्तेमाल करना है और शॉर्ट गेंद का किस तरह उपयोग करना है। इन हालात में यह काफी अहम होता है।
ये भी पढ़ें
‘टेक्नोलॉजी ने मुझे बचा लिया’; स्टीव स्मिथ ने माना लगा था उनके बल्ले का किनारा, देखें VIDEO
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के मैच टीवी और मोबाइल पर कहां आएंगे, टी20 सीरीज का बदल सकता है शेड्यूल








