शुभमन गिल की कप्तानी में गॉल पहुंची टीम इंडिया, शानदार अंदाज में हुआ भारतीय प्लेयर्स का स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका में है। भारतीय टीम यहां से सीधे कोलंबो पहुंची थी, जहां तीन दिन का एक वॉर्मअप मैच खेला गया था। टीम ने इस मैच को जीता भी था। अब असली टेस्ट की बारी है। जो ​गॉल में खेला जाएगा। इसके लिए टीम अब गॉल पहुंच चुकी है। इस दौरान भारतीय प्लेयर्स का शानदार स्वागत हुआ। उनका फूल मालाओं से वेलकम किया गया। इसका वीडियो खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बीच श्रीलंका की ओर से अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। भारतीय टीम अब ​गॉल पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। टीम 12 अगस्त की शाम को वहां पहुंची और उसके कुछ ही देर बाद कुछ खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच खास बात ये रही कि सभी की नजर इस बात पर है कि यहां की पिच कैसी होगी। दरअसल श्रीलंका की पिच स्पिनर्स की मददगार मानी जाती है। अगर ऐसा ही कुछ इस बार भी होगा तो टीम की कोशिश होगी कि अपने स्पिनर्स को इसके लिए तैयार रखा जाए। 

भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में कर रही है संघर्ष

भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पिछले कुछ वक्त से संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। खास तौर पर स्पिनर्स को खेलने में अब वो बात नहीं दिख हरी है, जो पहले हुआ करती थी। टीम कम से कम भारत में अपने ही बुने हुए जाल में फंस जाती है। इस बार श्रीलंका की टीम में प्रभात जयसूर्या जैसे गेंदबाज हैं, जो निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए परेशान का सबब बन सकते हैं। हालांकि अभी मैच में दो दिन का वक्त और इस दौरान पिच पर नजर रखने के साथ साथ अपनी तैयारी को भी पुख्ता करने का मौका होगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे मुकाबले

सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, ऐसे में ये और भी ज्यादा अहम हो जाते हैं। टीम इंडिया अभी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है। लेकिन अगर इस सीरीज को जीतने में सफलता मिलती है तो ​उसके पास आगे जाने का भी मौका होगा। इस बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है कि देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है। 

श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का। 

भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान। 

यह भी पढ़ें 

मिचेल स्टार्क ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया से नहीं बने 200 भी रन, बांग्लादेश के हसन महमूद ने उड़ाकर रख दी धज्ज्यिां

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें