‘टेक्नोलॉजी ने मुझे बचा लिया’; स्टीव स्मिथ ने माना लगा था उनके बल्ले का किनारा, देखें VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज डार्विन के स्टेडियम में खेले जा रहे 13 अगस्त से पहले मुकाबले के साथ हो गया है। इस टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा जिसमें उन्होंने मेजबान ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को जहां 198 रनों के स्कोर पर समेट दिया तो वहीं उसके बाद दिन का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए थे। वहीं पहले दिन के खेल में एक बड़ा विवाद भी देखने को मिला जिसमें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 21वें ओवर में जब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो इबादत हुसैन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में ऐसा लगा कि उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई है जिसको विकेटकीपर ने पकड़ लिया था। हालांकि स्मिथ को डीआरएस ने बचा लिया जिसको लेकर उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद बड़ा कबूलनामा भी किया।

मुझे ऐसा ही लगता है कि बल्ले का किनारा लगा था

स्टीव स्मिथ ने डार्विन टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस घटना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माना कि उन्हें लगा था कि इबादत हुसैन की गेंद उनके बल्ले से छूकर गई है और वह आउट हो गए हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ को बचा लिया। मुझे ऐसा ही लगता है, हां। क्या मैं किस्मत वाला था? हां, ऐसा ही लगता है। हां। कभी-कभी आपको इसे स्वीकार करना पड़ता है। आमतौर पर, यह काफी अच्छी होती है। हां, हो सकता है कि गेंद बल्ले से न लगी हो। मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे निश्चित रूप से कुछ महसूस हुआ था। अगर मुझे आउट दिया जाता, तो मैं मैदान से बाहर चला जाता। लेकिन हां, मुझे लगता है कि आज टेक्नोलॉजी ने मुझे बचा लिया।

स्मिथ की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा 198 के स्कोर तक

बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया जिसमें स्टीव स्मिथ को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज 25 रनों का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सका। स्मिथ के बल्ले से पहली पारी में 71 रन देखने को मिले जिसके दम ऑस्ट्रेलियाई टीम 198 के स्कोर तक पहुंच सकी। बांग्लादेश की तरफ से पहले पारी में हसन महमूद का गेंद से कमाल देखने को मिला और उन्होंने 17 ओवर्स में 55 रन देने के साथ 6 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में मोमिनुल हक का कमाल, तमीम इकबाल को पछाड़ा, बने बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े टेस्ट रन स्कोरर

मिचेल स्टार्क ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे पर रचा इतिहास

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें