45 साल बाद पकड़ा गया बस लूट का आरोपी, पहचान बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

कासगंज: 45 साल पहले बस लूट का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे कासगंज से गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह पहचान बदलकर कासगंज के तातारपुर कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रह रहा था। इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुराने रिकॉर्ड खंगालकर और खुफिया तंत्र की मदद से लूट के मुख्य आरोपी हबीब अहमद अब्दुल को पुलिस ने दबोच लिया। वह पहचान बदलकर कबाड़ का काम करने लगा था।

1981 में हुई थी लूट की घटना

आज से लगभग 45 साल पहले 27 जनवरी 1981 को राजकोट से मुंबई जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस को आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया था। हथियारों के बल पर बस में सवार यात्रियों और कंडक्टर से करीब 32 हजार रुपये कैश लूट लिए थे। इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पता चला कि इस वारदात में हबीब अहमद अब्दुल मुख्य आरोपियों में शामिल था। पुलिस ने हबीब का पता लगाना शुरू किया लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी। 

पुराने रिकॉर्ड और दस्तावेज खंगाले

आरोपी करीब 45 साल तक पुलिस की पकड़ से दूर रहा। उसके बारे में न कोई डिजिटल रिकॉर्ड था, न आधार कार्ड और न ही मोबाइल लोकेशन के जरिए कोई सुराग मिल सका। गुजरात पुलिस ने पुराने दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगालने के बाद खुफिया तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया। पता चला कि वह कासगंज में पहचान बदलकर रह रहा है।

गुजरात पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई

कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गुजरात पुलिस ने स्थानीय स्तर पर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे अपने साथ ले गई। लूट में शामिल एक अन्य आरोपी की पहले ही मौत हो चुकी है। 45 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी को गुजरात पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में लूट के एक अन्य मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर 4-5 अगस्त की रात चांदी व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। डीसीपी के मुताबिक, थाना बीटा-2 क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने व्यापारी और उनके साथी से सोने की अंगूठियां, चांदी के बिस्किट और अन्य कीमती सामान लूट लिया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच स्पेशल टीमें गठित की थीं। टीमों ने करीब 2 हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (रिपोर्ट-अक्षय पालीवाल, कासगंज)

ये भी पढ़ें:

जीजा ने साले को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी से चल रहा था कई दिनों से विवाद



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें