गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा सोन नदी का किनारा, बिहटा एनकाउंटर में SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, एक बदमाश जख्मी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन नदी में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। नाव के जरिए अवैध बालू के कारोबार में रंगदारी वसूल रहे अपराधियों और पुलिस के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 62 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की ओर से 22 राउंड, जबकि अपराधियों की ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। इन एनकाऊंटर में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि एक बदमाश भी गोली लगने से जख्मी हो गया।

मुठभेड़ में एक अपराधी जिसका नाम अनीश बताया जाता है उसको गोली लगी, जबकि पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर राजू कुमार के बांह में गोली लग गई और थानाध्यक्ष अमित कुमार और सहायक थानाध्यक्ष विकेश कुमार को भी चोट लगी है । अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि प्राथमिक उपचार के लिए घायल सब इंस्पेक्टर राजू सिंह को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है । पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी अनीश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए हैं। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और एक नाव बरामद की है।

नाव के जरिए वसूल रहे थे रंगदारी

दरअसल बिहटा के परेव सोन नदी इलाके में अपराधी नाव के जरिए लोगों से रंगदारी वसूल रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम के पहुंचते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और देखते ही देखते नदी किनारा गोलियों की आवाज से गूंज उठा! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनीश कुमार, पिता रामबाबू राय, निवासी मनेर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अनीश कुमार के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में चार कांड दर्ज हैं, जिनमें  AK-47 से जुड़े एक मामले में भी उसका नाम सामने आया है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी राइफल, एक देशी कारबाइन,एक देशी पिस्टल,दो देशी कट्टा और करीब 25 राउंड जिंदा कारतूस के साथ वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक नाव को  बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के तीन अन्य अपराधी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फरार अपराधी आरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार और एएसएचओ विकास कुमार समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। घटना की सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।,पुलिस ने मौके से एक नाव जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, छापेमारी के दौरान कार्बाइन जैसे बड़े हथियार बरामद होने की भी सूचना है।

परेव सोन नदी में नाव के जरिए रंगदारी वसूली की सूचना पर शुरू हुई पुलिस कार्रवाई अब बड़ी मुठभेड़ में बदल गई। एक तरफ पुलिस का जवान घायल हुआ तो दूसरी ओर एक अपराधी को गोली लगी। एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश में नदी किनारे और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। (रिपोर्ट- इस्तियाक, मनेर)

ये भी पढ़ें:


पटना में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, ड्राइवरों ने काटा हंगामा, राजद विधायक मौके पर पहुंचे



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें