30 साल की उम्र में इंजरी से हारा शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी, रिटायरमेंट का कर दिया ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

खेल की दुनिया में किसी भी खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट का फैसला लेना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है, जिसमें उसकी कोशिश अधिक समय तक हमेशा खेलने की रहती है। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डैनी लैम्ब ने सिर्फ 30 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। डैनी लैम्ब के इस फैसले की वजह उनकी गंभीर गर्दन की चोट और स्पाइनल कॉर्ड को हुए नुकसान बनी। लैम्ब को इस इंजरी के बाद डॉक्टरों ने सलाह की दी उनको अब आगे नहीं खेलना चाहिए जिसके बाद डैनी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। डैनी लैम्ब ने घरेलू क्रिकेट में ससेक्स और लंकाशायर की तरफ से खेला है।

सर्जरी के बावजूद नहीं हो सके पूरी तरह से फिट

डैनी लैम्ब को इस सीजन की शुरुआत में उन्हें गर्दन में डिस्क हर्निएशन की समस्या हुई थी और इसके चलते उनकी स्पाइनल कॉर्ड को भी नुकसान पहुंचा था। लैम्ब ने अपनी इस इंजरी को लेकर सर्जरी कराने का फैसला लिया लेकिन सके बावजूद इंजरी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी और फिर डॉक्टरों ने उनको क्रिकेट छोड़ने की सलाह दी। लैम्ब को लेकर बात की जाए तो अपने एक दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने ससेक्स और लंकाशायर काउंटी क्लब के लिए सभी फॉर्मेट में मुकाबले खेले हैं। अपने रिटायरमेंट के फैसले को लेकर लैम्ब ने कहा कि  चोट के कारण मेरा करियर खत्म होना बेहद मुश्किल है। मेडिकल सलाह लेने के बाद मैं जानता हूं कि अपने लंबे समय के स्वास्थ्य के लिए यह सही फैसला है। लंकाशायर और ससेक्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए मैं बेहद आभारी हूं। मैंने हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने और जीत में योगदान करने की कोशिश की है।

लैम्ब के नाम दर्ज हैं 150 से अधिक विकेट और 2000 से ज्यादा रन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डैनी लैम्ब के क्रिकेट करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जहां 38 मुकाबले खेलने के साथ 1232 रन बनाए हैं तो वहीं 68 विकेट भी लेने में कामयाब रहे हैं। वहीं लिस्ट-ए में डैनी लैम्ब को 34 मुकाबले खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 45 विकेट लेने के साथ बल्ले से 592 रन भी बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में भी लैम्ब का कमाल गेंद और बल्ले दोनों से देखने को मिला जहां उन्होंने 61 विकेट लेने के साथ कुल 578 रन भी बनाए हैं।

ये भी पढ़ें

स्टीव स्मिथ के पास स्टीव वॉ को पछाड़ने का बेहतरीन चांस, टेस्ट में 11 हजार रन बनाने के बहुत करीब

BBL और PSL में खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को नाबालिग फैन के यौन शोषण के मामले में 10 महीने की जेल

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें