तुला-मकर समेत इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, बिजनेस में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट और नौकरी में तरक्की मिलने के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

15 अगस्त 2026, शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कल का दिन सिद्ध योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में बीतेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम दे सकती है। इन शुभ संयोगों के बीच नौकरी, बिजनेस, निवेश और परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए कल का दिन लकी रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कल की लकी राशियों का राशिफल। 

मेष राशि

कल का दिन मेष राशि वालों के लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है। बिजनेस में निवेश करने के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। कारोबारियों को कोई बड़ा डेकोरेशन ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे कामकाज में उत्साह बढ़ेगा। घर-परिवार में भी कोई अच्छी खबर मिलने से माहौल खुशनुमा रह सकता है। हालांकि,इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचते हुए थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा।

कर्क राशि

कल का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं। महिलाएं घर से किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं और उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को सीनियर की मदद से किसी कठिन विषय को समझने में आसानी होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए कल का दिन आर्थिक और प्रोफेशनल लिहाज से अच्छा रहने के संकेत हैं। बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं और प्रमोशन पर विचार किया जा सकता है। नया काम शुरू करने की योजना है तो मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि

कल का दिन करियर और कारोबार दोनों में फायदे का संकेत दे रहा है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। वहीं, मेष राशि के कारोबारियों को ऑनलाइन माध्यम से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग भी आपके लिए काफी मददगार रहेगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें