हर दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आने वाला दिन नए अवसर, आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। 29 जुलाई 2026 को भी कुछ राशि के जातकों के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। आइए जानते हैं कल की 4 भाग्यशाली राशियों का राशिफल।
मेष राशि
कल का दिन आपके लिए सफलता भरा रहेगा। पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। निजी और घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। ड्राई फ्रूट कारोबारियों को लाभ मिलने के योग हैं। सही योजना के साथ काम करने से कम समय में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है। व्यापार को लेकर नए विचार मन में आएंगे, जो आगे लाभकारी साबित हो सकते हैं।
वृष राशि
आपके लिए कल का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं। व्यापार में साझेदारी के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।
सिंह राशि
आपके लिए कल का दिन शानदार रह सकता है। कोई अनजान व्यक्ति आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नवविवाहित लोग पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नए व्यापार से जुड़े फैसलों में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और सकारात्मक सोच से परिस्थितियां बेहतर होंगी। धन प्राप्ति के योग हैं।
वृश्चिक राशि
आपके लिए कल का दिन मनोकामना पूरी करने वाला हो सकता है। शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। कानूनी मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है। व्यापार में आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ बातचीत से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। कल किसी अनजान से बेवजह विवाद करने से बचें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 29 जुलाई 2026 का पंचांग: बुधवार को रखा जाएगा गुरु पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय









