तेज रफ्तार कार का कहर, पेड़ में मारी जोरदार टक्कर, LPG पाइपलाइन भी तोड़ी, गैस लीक से इलाके में मची अफरातफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में एक सितंबर की देर रात उस समय अफरातफरी का माहौल देखने को मिला जब आवास विकास कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने पहले पेड़ को जोरदार टक्कर मारी और फिर एलपीजी गैस की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन टूटते ही तेज प्रेशर के साथ गैस का रिसाव होने लगा और इलाके में दुर्गंध फैलते ही लोगों में दहशत मच गई और वह अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है।

कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई

झांसी में एक सितंबर की रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेड़ को उखाड़ते हुए कुछ दूर तक घसीट ले गई। इसके बाद कार एलपीजी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन से जा भिड़ी पाइपलाइन में टक्कर लगते ही गैस का तेज प्रेशर के साथ रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में आसपास के इलाके में गैस की तेज दुर्गंध फैल गई। गैस लीक होने की खबर से लोगों में अफरातफरी मच गई। एहतियात के तौर पर लोग घरों से बाहर निकल आए और तत्काल गैस कंपनी तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की सप्लाई बंद कर गैस रिसाव को नियंत्रित किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि रिसाव बंद होने तक काफी मात्रा में गैस बाहर निकल चुकी थी। समय रहते गैस सप्लाई बंद होने से बड़ा हादसा टल गया।

कार में सवार थे तीन युवक, हादसे के बाद दो हुए फरार

तेज रफ्तार कार का गैस एलपीजी पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराती नजर आ रही है। टक्कर के बाद कार पाइपलाइन की ओर जाती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में तीन युवक सवार थे और उनके नशे में होने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट – आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें

कानपुर में महिला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, गोलीकांड के बाद पुलिस ने ऐसे खोला राज, दो आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ में खनन माफियाओं का विरोध करने पर RSS कार्यकर्ता को ट्रैक्टर से कुचला



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें