दिल्ली के राजौरी गार्डन के पास मॉल से कूदकर छात्रा ने दी जान, महज 19 साल थी उम्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

नई दिल्ली: दिल्ली के राजौरी गार्डन के पास मॉल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 19 साल की कॉलेज की छात्रा ने मॉल की ऊपरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा के सुसाइड करने के पीछे की वजह भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में B.A. की थर्ड ईयर की छात्रा थी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को राजौरी गार्डन पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन के पास एक मॉल की ऊपरी मंजिल से कूदकर 19 साल की एक कॉलेज छात्रा ने सुसाइड कर ली। मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस को ये बताया गया है कि मां की मौत के बाद से युवती डिप्रेशन में थी। उसकी मां की मौत साल 2021 में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, रुटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक हेड कॉन्सटेबल ने सबसे पहले ‘मॉल ऑफ राजौरी’ के पास महिला का शव देखा, जिसके बाद राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फॉरेसिंग साइंड लेबोरेटरी टीम ने मौके का मुआयना किया।

सुसाइड नोट भी मिला

पुलिस ने ये भी बताया है कि एक सुसाइड नोट मिला है, जो हाथ से लिखा गया है। इस नोट में महिला ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रही है। 

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में घटनास्थल की जांच के दौरान कोई साजिश, सबूत या गड़बड़ी नहीं मिली है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इससे पहले IIT दिल्ली में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने सुसाइड किया था और कमरे में फंदे से झूलता हुआ उसका शव मिला था। रात 11 बजे उसने मां से बात की थी। सुबह जब मां ने उसे फोन किया तो छात्र ने कॉल रिसीव नहीं की। जब उन्होंने पड़ोसियों और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया और जब वो कमरे पर पहुंचे तो छात्र का शव पंखे से लटका हुआ मिला। (इनपुट: PTI)

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें। 

या TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक) 

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, सुसाइड से मचा हड़कंप



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें