भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला जा रहा है, जिसमें चौथे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत थी। भारतीय टीम के पहली पारी के स्कोर के 503 रनों के स्कोर मुकाबले श्रीलंकाई टीम चौथे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ अपनी पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई थी। इसके बाद श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा जिसमें जब चौथे दिन का खेल आखिरी सेशन में बारिश के खलल की वजह से जल्दी खत्म किया गया तो उस समय तक उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे और उनके पास 16 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी। अब सभी की नजरें कोलंबो टेस्ट में पांचवें दिन के खेल में मौसम को लेकर टिकी हुई हैं जिसमें वह भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ी विलेन बन सकती है।
कोलंबो में पांचवें दिन पहले सेशन में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
5वें दिन के खेल को लेकर बात की जाए तो भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 पर शुरू होगा। ऐसे में एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में सुबह 9 से 10 बजे के बीच के मौसम को लेकर बात की जाए तो उस समय 49 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कोलंबो में 27 अगस्त के दिन बारिश होने की संभावना को लेकर बात की जाए तो वह करीब 96 फीसदी है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह मौसम काफी टेंशन बढ़ाने वाला रहेगा। सुबह 10 से 11 बजे के बीच के मौसम को लेकर बात की जाए तो उस समय बारिश होने की संभावना 84 फीसदी रहेगी तो वहीं 12 बजे तक भी यह 80 फीसदी के करीब रहने वाली है। ऐसे में पहले सेशन का खेल बारिश के चलते धुलने की संभावना मानी जा सकती है।
दूसरे सेशन में कम बारिश की संभावना
कोलंबो टेस्ट मैच के 5वें दिन के खेल के पहले सेशन में जहां काफी ज्यादा बारिश की संभावना है तो वहीं दूसरे सेशन के खेल में मौसम को लेकर बात की जाए तो वह दोपहर 12 से एक बजे तक 49 फीसदी है, जबकि एक से दो बजे तक यह 58 फीसदी तक पहुंच जाएगी। ऐसे में इस सेशन में थोड़ा मौसम बेहतर हो सकता है। वहीं दोपहर 2 बजे से तीन बजे तक बारिश होने की संभावना को लेकर बात की जाए तो वह 58 से 60 फीसदी तक रह सकती है।
दिन के आखिरी सेशन में लगभग 50 फीसदी बारिश की संभावना
आखिरी दिन के आखिरी सेशन के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने की संभावना करीब 50 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में टीम इंडिया को यदि आखिरी दिन के खेल में खेलने का मौका मिलता है तो उनको श्रीलंकाई पारी को जल्द समेटने के साथ टारगेट को जल्दी हासिल करने की कोशिश करनी होगी ताकि मुकाबले में किसी तरह के खलल से पहले उसे अपने नाम किया जा सके।
कोलंबो टेस्ट में आखिरी दिन के खेल में हर घंटे रहेगा ऐसा मौसम का हाल
- भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे – 49 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे – 84 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे – 84 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे – 81 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे – 49 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे – 58 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे – 63 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे – 56 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे – 49 फीसदी बारिश की संभावना
- भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे – 49 फीसदी बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें









