भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के बयाना अस्पताल में एक महिला को भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक महिला को दो सांपों ने काट लिया था। हैरानी की बात ये रही कि परिजन दोनों सांपों को भी लेकर अस्पताल पहुंच गए। वहीं सांपों को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।
महिला को दो सांपों ने काटा
दरअसल, एक महिला के परिजन दो सांपों को प्लास्टिक के कट्टे में लेकर भरतपुर के बयाना स्थित अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला को दोनों सांपों ने डस लिया था। वहीं दोनों सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत महिला का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
ईंट उठाते समय सांपों ने काटा
नरेंद्र सिंह निवासी रछुआ जगनेर उत्तर प्रदेश ने बताया कि हमारे घर निर्माण का काम चल रहा था। आज सुबह मेरी बुआ बबीता (48) घर में रखी ईंटें इकट्ठी कर एक जगह रख रही थीं। इस दौरान अचानक ईंटों में छिपे दो सांपों ने बबीता के सीधे हाथ पर काट लिया।
कोबरा को मौके पर मारा
वहीं सांप के काटते ही महिला जोरों से चिल्लाई तो। इसके बाद तुरंत घर के सभी लोग बबीता के पास पहुंचे। उसने परिवार वालों को बताया कि उसे सांपों ने काट लिया है। इसके बाद बबीता के परिवार वालों ने सांपों को ईंटों में ढूंढा और एक सांप को मार दिया। इसके अलावा दूसरे सांप को जिंदा पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों सांपों को प्लास्टिक के कट्टे में रखा।
बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
घटना के बाद परिजन बबीता को तुरंत जगनेर के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से बबीता को तुरंत आगरा रेफर किया गया। हालांकि बबीता के परिजन उसे आगरा न ले जाकर बयाना अस्पताल लेकर आये। उनके साथ दोनों सांप भी थे। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों ने तुरंत डॉक्टर को पूरी घटना बताई।
सांपों को देख अस्पताल में हड़कंप
वहीं परिजनों के द्वारा लाए गए दोनों सांपों को कट्टे में देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद डॉक्टरों ने बबीता का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल बबीता की हालत ठीक है। बबीता को काटने वाले सांप कोबरा और धामन थे। इसमें से कोबरा को मार दिया गया। वहीं धामन को परिजनों ने पकड़ रखा था। (इनपुट- कपिल चीमा)
यह भी पढ़ें-
पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग







