कानपुर में ATM तोड़कर कैश लूटने की कोशिश, नाकाम हुए चोर तो बैट्री और DVR उखाड़ ले गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में मंगलवार देर रात चोरों ने एक ATM को निशाना बनाकर कैश लूटने का प्रयास किया। चोरों ने ATM मशीन को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन मशीन नहीं टूटी। इसके बाद चोर ATM के पीछे लगी बैट्री और CCTV कैमरों की DVR मशीन उखाड़कर फरार हो गए। वारदात तिलसड़ा मोड़ स्थित हिटाची ATM में हुई। मुख्य चौराहे पर ATM में चोरी के प्रयास की जानकारी बुधवार सुबह हुई तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ATM नहीं टूटा तो उपकरण लेकर भागे

बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोर ATM के अंदर पहुंचे। उन्होंने मशीन को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बावजूद जब ATM नहीं टूट सका तो चोरों ने वहां लगे दूसरे उपकरणों को निशाना बनाया। चोर ATM के पीछे लगी बैट्री उखाड़कर ले गए। इसके साथ ही परिसर में लगे CCTV कैमरों की DVR मशीन भी निकाल ली। DVR ले जाने से आशंका जताई जा रही है कि चोर अपनी पहचान से जुड़े रिकॉर्डिंग साक्ष्य मिटाना चाहते थे।

आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सुबह ATM से जुड़े कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ATM के साथ आसपास के इलाके का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। अब पुलिस मुख्य चौराहे और आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे, आरोपी किस दिशा से ATM तक पहुंचे और घटना के बाद किस रास्ते से फरार हुए।

एसीपी बोले- जल्द होगा खुलासा

घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि ATM में चोरी के प्रयास की घटना की जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा।

कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

कानपुर में फिर धंसा डॉट नाला, सड़क का बड़ा हिस्सा हुआ खोखला; 25 फीट लंबा गड्ढा

मंगलसूत्र छीनने वाले शातिर बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर पर लगी गोली, कब्जे से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें