‘यह अनमोल है…’ अपनी कमाई से पहली बार मां को मूवी थिएटर ले गई बेटी, बेहद प्यारा Video हो रहा वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बड़े शहरों में भागदौड़ के बीच कई लोग सिनेमा, शॉपिंग या बाहर खाने जैसे साधारण अनुभवों से दूर रह जाते हैं। कई बार बच्चों को उन छोटी-छोटी खुशियों की याद आती है जो माता-पिता के जीवन में कभी पूरी नहीं हो पातीं। हालांकि, इसके लिए वे कोई न कोई युक्ति निकाल ही लेते हैं। इंस्टाग्राम पर अनामिका बाजपेयी का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को जीवन में पहली बार सिनेमाघर में फिल्म दिखाने ले गईं। यह अनुभव उन्होंने अपनी खुद की कमाई से पूरा किया। वीडियो में लिखा गया है- ‘मां ने कभी थिएटर में मूवी नहीं देखी थी, आज पहली बार अपनी कमाई से उन्हें दिखाने ले जा रही हूं।’ 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @anamika_scholar नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मां-बेटी का पूरा दिन कैद है। दोनों हाथ थामे मॉल की ओर जाते नजर आते हैं। सिनेमा हॉल के बाहर मां के चेहरे पर उत्साह साफ झलकता है। अंदर सीट पर बैठकर फिल्म देखने के दौरान उनकी मुस्कान और हैरानी दोनों दिखती है। फिल्म खत्म होने के बाद दोनों फूड कोर्ट में खाना खाते हैं और फिर ग्रोसरी शॉपिंग करते हैं। साधारण लगने वाला यह आउटिंग मां के लिए खास बन गया, क्योंकि उन्होंने पहली बार बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखी।   

पहली कमाई से मां ​को दिया सरप्राइज

अनामिका ने अपनी पहली कमाई का इस्तेमाल मां की अधूरी इच्छा पूरी करने में किया। कई परिवारों में माता-पिता बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य के लिए अपनी छोटी-छोटी खुशियों को पीछे छोड़ देते हैं। जब बच्चा खुद कमाने लगता है और उन अधूरे सपनों को पूरा करता है, तो वह पल सच में अनमोल हो जाता है। मां के चेहरे की चमक और बेटी की आंखों में खुशी इस बात को साफ दर्शाती है।

यूजर्स को बेहद पसंद आया वीडियो 

सोशल मीडिया पर वीडियो ने लोगों के दिल छू लिए। एक यूजर ने लिखा, “यह सच में अनमोल है। मेरी फीड पर आज यह सबसे क्यूट वीडियो है।” 

दूसरे ने कहा, “इंडिपेंडेंट लड़कियों की यही बात मुझे सबसे अच्छी लगती है। वे अपने माता-पिता का ख्याल रखती हैं।”

कई लोगों ने टिप्पणी की, “इससे बड़ा सुख मां-बाप के लिए कुछ और नहीं। तुम जिंदगी में जीत रही हो।” 

कुछ ने मां का मूवी रिव्यू मांगते हुए कहा कि अगला पार्ट जरूर अपलोड करें। 

युवाओं के लिए प्रेरक वीडियो 

बेटी का यह कदम दिखाता है कि पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण है भावना और समय देना। अपनी मेहनत की कमाई से मां को नया अनुभव कराना न सिर्फ सम्मान है, बल्कि रिश्तों को और मजबूत बनाने का तरीका भी है। अनामिका का वीडियो उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो पहली सैलरी आने पर माता-पिता को खुश करना चाहते हैं। महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं। एक सिनेमा टिकट, साथ में खाना और कुछ खरीदारी भी मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। मां की मासूमियत और उत्साह ने कई दर्शकों की आंखें नम कर दीं। लोग कह रहे हैं कि असली खुशी ऐसे ही पलों में छिपी होती है। कुल मिलाकर, यह वीडियो मां-बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को उजागर करता है।  


डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

   

ये भी पढ़ें –


बेटे की BMW कार में पहली बार मां ने की सवारी, बैठते ही दिया ऐसा रिएक्शन, तुरंत वायरल होने लगा Video





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें