कल मेष और कुंभ समेत इन 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, अधूरे काम होंगे पूरे और बढ़ेगी इनकम, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


20 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहा है, लेकिन कुछ राशि वालों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, चार राशि वालों के लिए कल का दिन खास तौर पर शुभ रहने के संकेत हैं। किसी को काम में सफलता मिल सकती है, तो किसी की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कल की इन लकी राशियों का राशिफल। 

मेष राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कोई ऐसी नई जानकारी मिल सकती है, जो आने वाले समय में काफी फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, काम को टालने और आलस्य करने से बचना होगा। बाजार से अपनी पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

वृष राशि: आपके लिए भी कल का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियों का बेहतर लाभ उठा पाएंगे। आपका संतुलित व्यवहार लोगों को पसंद आएगा और उनसे सहयोग भी मिलेगा। कुछ समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिए कारोबार के लिहाज से दिन लाभदायक रहेगा। 

मकर राशि: आपके लिए कल का दिन सफलता लेकर आ सकता है। कल आप कोई नया हुनर सीखने की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से मिली सलाह आपके काम आ सकती है। किसानों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है और कृषि कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। प्रतियोगी क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, इसलिए अपनी तैयारी जारी रखें।

कुंभ राशि: आपके लिए कल का दिन बेहद सकारात्मक रहने वाला है। लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार था, वह कल पूरा हो सकता है। इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है और धन से जुड़ी स्थिति में सुधार होने के योग हैं। माता के साथ धार्मिक कार्यों में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा गुजरेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: गुरुवार को इंद्र योग और विशाखा नक्षत्र में रखा जाएगा दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें