Last Updated:
Relationship Tips That Destroying Relation: रिलेशनशिप को लेकर किए गए कई सर्वे बताते हैं कि लोग अब किसी के साथ रहने से बेहतर अकेलेपन को चुनना पसंद कर रहे हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अब कुछ रिलेशनशिप टिप्स लोगों को ऐसा करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. यहां हम ऐसे कुछ रील रिलेशनशिप टिप्स के बारे में जानेंगे.
जिस तरह से हर इंसान एक-दूसरे अलग होता है, उसी तरह हर रिश्ता भी एक-दूसरे से अलग होता है. ऐसे में रिलेशनशिप प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए कॉमन ओपिनियन को फॉलो करना चीजों को खराब कर सकता है. खासतौर पर जब आप इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म को अपना रिलेशनशिप कोच मानने की गलती कर बैठते हैं. यहां 6 कॉमन रिलेशनशिप टिप्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जो इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर्स आप तौर पर देते हैं और जिनसे आपको बचने की जरूरत है.
अगर उन्हें सच में करना होता, तो वो करते! सिर्फ प्यार होने से सामने वाला अपने आप नहीं समझ जाता कि आपके लिए क्या जरूरी है. अगर आप अपनी उम्मीदें साफ नहीं बताते, तो बाद में यही बात मन में नाराजगी बन जाती है. असली बात यह नहीं है कि उन्होंने सही अंदाजा लगाया या नहीं, बल्कि यह है कि आपकी बात समझने के बाद क्या वे उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं.
आपको किसी के लिए बदलना नहीं चाहिए! अक्सर लोग अपने पार्टनर से बदलने और बेहतर बनने की उम्मीद करते हैं, लेकिन खुद की गलत आदतों को “मैं ऐसा ही हूं” कहकर स्वीकार करवाना चाहते हैं. सच यह है कि रिश्ता तभी आगे बढ़ता है, जब दोनों लोग खुद को सुधारने के लिए तैयार हों.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कभी समझौता मत करो! यह बात सुनने में अच्छी लगती है, लेकिन कई बार लोग इसे गलत तरीके से समझ लेते हैं. वे हमेशा “और बेहतर” की तलाश में रहते हैं और एक अच्छा रिश्ता भी छोड़ देते हैं, क्योंकि वह परफेक्ट नहीं होता. सच यह है कि हर रिश्ते में कमियां होती हैं. समझौता करना और एक अपूर्ण लेकिन सच्चे रिश्ते को स्वीकार करना अलग बात है.
आपका पार्टनर ही आपकी पूरी दुनिया होना चाहिए! ऐसा सोचने से इंसान खुद को खो सकता है. आपका पार्टनर आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा होना चाहिए, लेकिन वही सब कुछ नहीं. एक अच्छा रिश्ता दोस्ती, परिवार और आपकी अपनी पहचान के साथ भी चलता है.
अगर किस्मत में होगा, तो हो जाएगा! सिर्फ किस्मत के भरोसे रिश्ता नहीं चलता. एक अच्छा रिश्ता मेहनत, सही बातचीत, समझदारी और दोनों लोगों की कोशिश से बनता है. कई रिश्ते इसलिए खत्म नहीं होते कि प्यार नहीं था, बल्कि इसलिए कि सिर्फ प्यार ही काफी नहीं था.
April 18, 2026, 20:40 IST









