तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतवार के पास एक टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ऑटो में सवार थे कर्नाटक के खेतिहर मजदूर
बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे और सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को अस्पताल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो।
ऑटो में सवार थी अधिकतर महिलाएं
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि ऑटो में 11 महिलाएं थीं। इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में रेखा, श्रीदेवी, कविता, रेशमा और ऑटो चालक देवदास शामिल हैं। ये महिलाएं रोजी-रोटी की तलाश में जहीराबाद जा रही थीं।
बढ़ सकती हैं मृतकों की संख्या
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि बुधवार तक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस प्रशासन इस मामले में नजर बनाए हुए है।
एक अन्य हादसे में 2 लोगों की हुई मौत
एक अन्य घटना में, मंगलवार रात कोहिर मंडल के कावेली में एनएच-65 पर एक कार सड़क के डिवाइडर से टकराकर सामने से आ रहे वाहनों से जा भिड़ी, जिससे दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कम से कम चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
ये भी पढ़ें:









