अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अब “लगभग पूरा कंट्रोल” है और ईरान की अर्थव्यवस्था “पूरी तरह ढह रही” है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर ताजा हवाई हमले किए हैं और इसके जवाब में तेहरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एबीसी न्यूज की उस रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि वह ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के साथ किसी समझौते के लिए दबाव बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर ईरान कोई ऐसा समझौता करता है, जो उनके लिए बेकार है, तो भी मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता। ट्रंप ने मौजूदा स्थिति को बेहतर बताते हुए कहा कि अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर “लगभग पूरा नियंत्रण” है और ईरान की अर्थव्यवस्था “पूरी तरह चरमरा रही है।”
खबर अपडेट हो रही है…









