दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी दबोचे गए, जांच के बाद भेजे गए डिटेंशन सेंटर, बिना वैध वीजा के भारत में हुए थे दाखिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

राजधानी दिल्ली में बिना वैध वीजा के रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को नई दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों भारत में बिना वैध वीजा के दाखिल हुए थे और दिल्ली में रह रहे थे। जरूरी जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को FRRO के सामने पेश किया गया। इसके बाद दोनों को सराय रोहिल्ला स्थित बांग्लादेशी डिटेंशन सेंटर में जमा करा दिया गया। पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर निगरानी जारी है।

नई दिल्ली जिला स्पेशल स्टाफ की कार्रवाई

डीसीपी नयी दिल्ली सचिन शर्मा के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ को दिल्ली में बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध रूप से रहने की विशेष सूचना मिली थी। टीम ने सूचना के आधार पर थाना बाराखंभा क्षेत्र में कार्रवाई की और दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों की पहचान मोनाब्बिर अहमद (33) और राजिब बेपारी (35) के रूप में हुई है।

बिना वैध वीजा के भारत में हुए थे दाखिल 

दिल्ली पुलिस की ओर से की गई पहचान और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि दोनों भारत में बिना वैध वीजा के दाखिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, मोनाब्बिर अहमद 26 अगस्त 2026 को और राजिब बेपारी 27 अगस्त 2026 को भारत में दाखिल हुआ था। जांच में दोनों के पास भारत में रहने की वैध अनुमति नहीं मिली।

FRRO के सामने पेश किया गया

पकड़े गए दोनों की पहचान, राष्ट्रीयता और भारत में प्रवेश से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके बाद जरूरी दस्तावेजी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (Foreigners Regional Registration Office) के सामने पेश किया गया। आगे की प्रक्रिया के लिए दोनों को सराय रोहिल्ला, दिल्ली स्थित बांग्लादेशी डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है। 

नई दिल्ली जिला पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनके खिलाफ तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने में मदद मिली है। पुलिस ने कहा है कि दिल्ली में अवैध इमिग्रेशन और विदेशी नागरिकों के अनधिकृत रूप से रहने के खिलाफ निगरानी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: 9 साल से फरार डबल मर्डर का आरोपी चुम्मा उर्फ नवल किशोर दिल्ली में गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें