VIDEO: घर के सामने बैठकर रोजाना मोबाइल चलाते थे लड़के, मना करना पड़ा महंगा, मारपीट में 65 वर्षीय ज़मीर अहमद की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर के थाना रोड इलाके में घर के सामने रोजाना बैठकर मोबाइल चलाने और हुड़दंग करने वाले लड़कों को मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विवाद बढ़ने के बाद हुई मारपीट में 65 वर्षीय ज़मीर अहमद मोहम्मद कासिम की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

मोबाइल चलाते हुए करते थे हुड़दंग

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना रोड इलाके में ज़मीर अहमद मोहम्मद कासिम अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि घर के सामने कुछ लड़के रोजाना बैठकर मोबाइल चलाते हुए हुड़दंग करते थे। परिवार की ओर से उन्हें ऐसा करने से मना किया गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

लड़कों ने 8 से 10 लोगों को बुला लिया

आरोप है कि कुछ लड़कों ने करीब 8 से 10 लोगों को घर के सामने बुला लिया और विवाद शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ता देख परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आए। इसी दौरान ज़मीर अहमद भी बीच-बचाव करने पहुंचे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान ज़मीर अहमद के पेट और शरीर के निचले हिस्से में लात लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही कुंभारवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि ज़मीर अहमद की मौत की वजह आंतरिक चोट होने की आशंका के चलते शव को फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जे.जे. अस्पताल भेजा गया है।

दो युवकों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। अब जे.जे. अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें