अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, हमले में 7 पुलिसकर्मी घायल, 2 गाड़ियां भी तोड़ीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार के मोतिहारी में पुलिस बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इस घटना में 7 पुलिस कर्मी घायल हो गए और पुलिस के 2 वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कानून तोड़ने वाले हमलावरों को जल्द से जल्द को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में दो हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला

ये घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के खान पिपरा गांव की है। जहां बीते दिनों अतिक्रमण हटाने के बाबजूद ग्रामीणों ने फिर से जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। अब दूसरी बार फेनहारा पुलिस बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो पुलिस और प्रशासन की टीम को देखकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए और आक्रोशित लोगों ने दो गाड़ियों को भी तोड़ दिया। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे सीएचसी मधुबन में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का आरोप- पुलिस ने महिला को मारा धक्का

बताया जा रहा है कि खान पिपरा गांव में प्रशासन करीब 2 महीने पहले भी अतिक्रमण हटाकर जगह को खाली करा चुका था, लेकिन दोबारा वहां अतिक्रमण करने पर फिर से अतिक्रमण हटाने फेनहारा पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के दौरान गांव की एक महिला को धक्का मारा था। जिससे लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला बोल दिया।

मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर दो की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। वहीं इस हमले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फेनहारा थाना में हमलवारों को चिन्हित करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इनपुट: अरविन्द कुमार (मोतिहारी)

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें