क्या ‘धुरंधर-2’ से घबरा गए थे ‘टॉक्सिक’ स्टार? क्लैश को लेकर जिंदगी में कुछ भी खोने से नहीं डरने वाले यश को भी सताया था ‘एक डर’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर देश भर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी कर रहे सुपरस्टार यश ने ‘आप की अदालत’ शो में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के साथ साक्षात्कार के दौरान अपनी फिल्म की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस क्लैश और फिल्म में हुई देरी पर खुलकर बातचीत की। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म का मुकाबला ‘धुरंधर-2’ जैसी बड़ी फिल्म के साथ होने की अफवाहों और मीडिया में उठी चर्चाओं पर यश ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी फिल्म से डरकर अपनी रिलीज डेट पीछे नहीं हटाते हैं।

‘धुरंधर-2’ संग क्लैश और डर के दावों का खंडन

साक्षात्कार में जब रजत शर्मा ने रिलीज डेट के टकराव और प्रतिस्पर्धा से जुड़ा सवाल पूछा तो बातचीत का सिलसिला कुछ इस तरह आगे बढ़ा, रजत शर्मा ने पूछा, ‘जब आपकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की डेट ‘धुरंधर-2’ के साथ क्लैश होने वाली थी, तब कुछ लोग परेशान थे कि क्या होगा?’

यश ने जवाब दिया, ‘मेरी फिल्म की डेट आठ महीने पहले घोषित की गई थी। आपने जो डेट क्लैश की बात कही, मैं सीधे किसी के साथ डेट क्लैश नहीं करता। मेरी डेट घोषित होती है। अगर किसी की दूसरी फिल्म आती है, तो डेट क्लैश हो जाता है। इस बार कुछ भ्रम था। मेरी फिल्म ‘टॉक्सिक’ मार्च में रिलीज होने वाली थी। लोगों ने कहा, मैं डर गया। जिंदगी में मुझे कुछ खोने का नहीं, तो डर नहीं। लोग कह सकते हैं कि अगर मेरी फिल्म 100 से 200 करोड़ रुपये कम कमाएगी, तो मैं डर जाऊंगा। एक समय था जब हमारी जेब में कुछ नहीं था। आज हमारे पास जो कुछ है, वह भगवान का आशीर्वाद है। जिंदगी में मेरे पास प्यार और सफलता के रूप में इतने सारे प्लस हैं कि मुझे डर नहीं लगता।’

‘टॉक्सिक’ की रिलीज में देरी की असली वजह और ‘प्रोडक्ट’ की गुणवत्ता

फिल्म के रिलीज शेड्यूल में हुए बदलाव और मार्च से अगस्त तक पोस्टपोन होने के कारणों को लेकर भी सुपरस्टार ने अपनी बात काफी स्पष्टता से सामने रखी। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में हुई देरी के बारे में यश ने कहा, ‘मुझे सिर्फ एक बात का डर था कि मैं जनता के सामने जो प्रोडक्ट पेश कर रहा हूं, वह अच्छा है या नहीं। उस समय युद्ध चल रहा था, भ्रम की स्थिति थी। मैंने अपने प्रोडक्ट को देखा। मुझे लगा कि मुझे और समय चाहिए। फिर मैंने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया। जिंदगी चलती रहती है।’ यश का मानना है कि जल्दबाजी में फिल्म लाने के बजाय दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देना उनकी पहली प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें-











‘पंखे से उल्टा लटका कर पंखा चला दिया’, यश ने याद किए पिता संग बीते बचपन के दिन, बोले- 14 रुपये कमाकर भी पूरी की हर जिद्द
‘रामायण’ का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता
क्या ‘धुरंधर-2’ से घबरा गए थे ‘टॉक्सिक’ स्टार? क्लैश को लेकर जिंदगी में कुछ भी खोने से नहीं डरने वाले यश को भी सताया था ‘एक डर’
‘शाहरुख से खुद को बड़ा माना तो मेरी दुकान बंद!’ SRK के फैन हैं यश, ‘जीरो’ के मुकाबले KGF को बताया छोटी फिल्म
‘बच्चे सीखेंगे कि क्या नहीं करना है’, ‘आप की अदालत’ में यश की दो टूक, बताया ‘टॉक्सिक’ का असली मकसद
‘मैंने तो किस भी नहीं किया है’, ‘टॉक्सिक’ के ‘तबाही’ गाने में अश्लीलता के आरोप पर Aap Ki Adalat में यश ने तोड़ी चुप्पी
‘कंडोम ऐड के पैसा लूंगा, फ्री में नहीं’, उठीं उंगलियां तो बोले सुपरस्टार यश, ‘आप की अदालत’ में की ट्रोल्स की बोलती बंद
‘दिमाग से जो बच्चे हैं, वो दूर रहें’, ‘टॉक्सिक’ के बोल्ड कंटेंट पर यश का बेबाक जवाब, बोले- महिलाओं को कल्पना का अधिकार है

Latest Bollywood News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें