साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: शुक्र के नक्षत्र गोचर से तुला सहित 3 राशियों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति, धनु-मकर को लाभ मिलने के योग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगस्त के इस सप्ताह की शुरुआत 10 तारीख से होने जा रही है। इस सप्ताह में किसी ग्रह का राशि परिवर्तन तो नहीं होगा लेकिन शुक्र ग्रह चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह सप्ताह धनु, मकर, कुंभ और मिथुन राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष के लिए अच्छा रह सकता है। धन लाभ पाने के इन्हें अवसर मिल सकते हैं। वहीं मेष, तुला सहित 3 राशियों को आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आर्थिक राशिफल। 

मेष राशि 

वित्तीय लिहाज से यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता पाने के लिए सही बजट आपको बनाना चाहिए। पूंजी का निवेश बिना सलाह के न करें। 

वृषभ राशि

आमदनी में इस राशि के जातकों को वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होने की भी संभावना है। सही बजट बनाकर आगे बढ़ें। 

मिथुन राशि

आर्थिक क्षेत्र में आप उन्नति कर सकते हैं। बीते समय में जो निवेश आपने किया था उससे लाभ मिलने के योग हैं। कुछ लोगों को इस सप्ताह में नौकरी मिलने के भी योग हैं। 

कर्क राशि

व्यापार में इस राशि के जातकों को मुनाफा मिल सकता है। पैसों का सही प्रबंधन करके आगे बढ़ेंगे तो संचित धन में वृद्धि आपको देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि

धन से जुडे मामलों में इस राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको भी मुनाफा मिल सकता है। 

कन्या राशि

आपके लिए यह हफ्ता सामान्य साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएंगे लेकिन सप्ताह का अंत लाभदायक रह सकता है। 

तुला राशि

शुक्र की स्थिति के चलते तुला राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। बजट बनाकर नहीं चलेंगे तो इस हफ्ते धन हानि होने की भी आशंका है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों धन से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला इस हफ्ते सुलझ सकता है जिससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।  

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने के योग हैं। 

मकर राशि

कहीं धन अटका हुआ था तो वापस आपको मिल सकता है। इस राशि के जातकों की आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। 

कुंभ राशि

इस हफ्ते आप आय और व्यय में संतुलन बना पाएंगे। संचित धन में वृद्धि होने के भी योग हैं। कुछ लोगों को शेयर बाजार से मुनाफा मिल सकता है। 

मीन राशि

आपके लिए आर्थिक रूप से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। धन से जुड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने होंगे। बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्वासपात्र की उपस्थिति में ही करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

हथेली में शुक्र पर्वत पर 3 चिह्व लव लाइफ में सफलता का संकेत, ऐसे लोग प्रेम विवाह करने में भी हो सकते हैं सफल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें