स्पोर्ट्स बाइक स्टार्ट करने गया तो इंजन में बैठा मिला जहरीला कोबरा! देखें रेस्क्यू का शॉकिंग VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सूरत के अडाजन क्षेत्र स्थित गुजरात गैस सर्कल के पास उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक स्पोर्ट्स बाइक में जहरीला कोबरा घुस गया। हाल के दिनों में बाढ़ और जलभराव का पानी उतरते ही शहर के विभिन्न इलाकों में सांप ओर अन्य वन्य जीवों के बाहर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच स्पोर्ट्स बाइक में कोबरा घुसने की घटना सामने आई है।

अडाजन गैस सर्कल पर मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक घटना सूरत के गैस सर्कल के पास की है। बाइक मालिक अपनी TVS Apache RR 310 स्पोर्ट्स बाइक स्टार्ट करने पहुंचा था। जैसे ही उसने बाइक स्टार्ट की तो उसकी नजर बाइक के इंजन और हेडलाइट पास छिपे एक जहरीला कोबरा पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही उसके होश उड़ गए, जिससे सड़क पर कोहराम मच गया। बाइक मालिक घबरा गया था।

इंजन और हेडलाइट के बीच छिपा बैठा था कोबरा

कुछ ही देर में घटना की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंच गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बारे में सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। जहरीला सांप कोबरा बाइक के बेहद अंदर संकरे हिस्से में छिपा बैठा था, जिसके कारण उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। आखिरकार लंबे प्रयास के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित बाहर निकालकर एक विशेष कंटेनर में रखा गया। 

घटना का वीडियो वायरल-

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि जहरीला कोबरा बाइक के फेयरिंग बॉडी, हेडलाइट और इंजन के पिछले हिस्से के बीच बेहद पेचीदा तरीके से छिपा हुआ था। सांप ऐसी जगह पर था, जहां तक पहुंचना आसान नहीं था। रेस्क्यू टीम ने बेहद धैर्य और सावधानी के साथ कोबरा को पकड़ा। रेस्क्यू टीम ने पकड़े गए कोबरा को वन विभाग के दिशा निर्देश पर कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

वहीं, गुजरात के वडोदरा में जलभराव से लोगों के घरों में सांप, नेवले और मछलियां घुस गए हैं। बारिश के पानी के साथ घरों में सांप, नेवले, नोरिया और मछलियां घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

इतने विशाल सांप को महिला ने रस्सी की तरह पकड़ा, आंखों में नहीं दिखा जरा सा भी डर, देखें Video

किचन में छिपकर बैठा था कोबरा, दूध का बर्तन रखने गए स्कूल संचालक को डसा, मौत





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें