घर से बाहर आई महिला तो सामने बैठा था तेंदुआ, जर्मन शेफर्ड ने दौड़ाया; VIDEO में देखें कैसे कुत्ते से डरकर भाग निकला लेपर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

लेपर्ड के लिए धारणाएं होती है अगर वह किसी इंसान के सामने आ जाए तो उसके पसीने छूट जाते है और अगर वही लेपर्ड किसी जानवर के सामने आ जाए तो जानवर को लगता है कि उसका शिकार होना तय है। लेकिन राजस्थान के राजसमंद जिले का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक कुत्ते ने लेपर्ड को आबादी क्षेत्र से भगा दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल टीम लगातार निगरानी कर रही है। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

CCTV में कैद हुआ लेपर्ड

दरअसल, लेपर्ड महावीर नगर कॉलोनी के एक सूने मकान के बरामदे में आराम कर रहा था। लेकिन जैसे ही एक महिला ने देखा कि लेपर्ड सूने मकान के बरामदे में आराम कर रहा है वह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी, इतने में वहां पर कुछ लोग जमा हो गए तो वहीं लेपर्ड भी लोगों की भीड़ देख मकान को छोडकर सड़क पर आ गया। इतने में महिला के समीप एक मकान में मौजूद जर्मन शेफर्ड नस्ल का डॉग भी सडक पर आ गया और वह लेपर्ड के पीछे भागने लगा। लेपर्ड आगे-आगे और वो पीछे-पीछे। लेपर्ड के भागने की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

देखें वीडियो-

गुरुवार सुबह जब कॉलोनी के एक सूने मकान के बरामदे में लेपर्ड आराम कर रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली सुधा सिंह भाटी ने अपने घर का दरवाजा खोला। सामने लेपर्ड बैठा देखते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लेपर्ड छलांग लगाकर वहां से निकल गया। ऐसे में दूसरे पड़ोसी भंवर सिंह चुंडावत का पालतू शेफर्ड लेपर्ड के पीछे पड़ गया। कुत्ते से डरकर लेपर्ड तालेड़ी नाले की झाड़ियों की तरफ भागा गया।

वन विभाग की टीम ने तलाश शुरू की

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड की तलाश शुरू की। टीम की ओर से इलाके में निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने महावीर नगर के साथ सुशील नगर, सौ फीट रोड, धोइंदा, जावद और किशोर नगर से रामेश्वर महादेव मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: पालतू कुत्ते को मारकर होटल कर्मचारी के बिस्तर तक पहुंचा लेपर्ड; युवक ने आंखें बंद रखीं, सुबह नौकरी छोड़ गया



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें