विंडीज खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड, जुलाई महीने में किया था बेहतरीन प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों के नामों का ऐलान 18 अगस्त को कर दिया है। इस बार ये दोनों ही अवॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं, जिसमें पुरुष में ऑलराउंडर खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स को मिला है जिनका बल्ले और गेंद दोनों से जुलाई महीने में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था तो वहीं महिला में अनुभवी खिलाड़ी हेली मैथ्यूज इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब हो सकी हैं। मैथ्यूज अपने क्रिकेटिंग करियर में पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीतने में कामयाब हो सकी हैं।

ग्रीव्स ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखाया शानदार खेल

जस्टिन ग्रीव्स को लेकर बात की जाए तो उनका जुलाई महीने में घरेलू जमीन पर खेले गए श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। ग्रीव्स ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में 180 रनों की शानदार पारी खेलते हुए उसे ड्रॉ कराने में अहम भूमिका अदा की जिसके दम पर विंडीज टीम ने ये सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। वहीं इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों में जस्टिन ग्रीव्स अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। आईसीसी की तरफ से प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के बाद ग्रीव्स ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अपने घरेलू मैदान पर खेलना मेरे लिए यादगार रहा। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना मेरे लिए बहुत खास था। मुझे खुशी है कि मैंने टीम के लिए कुछ अहम मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी टीम के लिए अहम योगदान देता रहूंगा।

हेली मैथ्यूज ने जीता पांचवीं बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

जुलाई महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का महिलाओं में अवॉर्ड जीतने वाली हेली मैथ्यूज ने पांचवीं बार इसे जीतने में कामयाबी हासिल की है। मैथ्यूज ने जुलाई महीने में आयरलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाते हुए कुल 265 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में शतकीय पारी देखने को मिली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने पहले मुकाबले में 52 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, बना दिया विश्व रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर को ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में सजा, गाड़ी में ब्रेथलाइजर लॉक लगाने का भी आदेश

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें