हादसा पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन में हुआ। मृतका की पहचान 34 वर्षीया सुमित्रा दास के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला कार चलाने का अभ्यास कर रही थी। लेकिन अचानक से गाड़ी पर नियंत्रण खोने के कारण कार एक तालाब में जा गिरी और दम घुटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला।
कैसे हुआ ये हादसा
जानकारी अनुसार सुमित्रा दास सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटी थीं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने हाल ही में खरीदी अपनी नई कार को गैराज से निकाला और वह ड्राइविंग का अभ्यास करने के लिए निकल गईं। लेकिन कुछ ही देर बाद यह दुखद हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में सीधे तालाब में जा गिरी और कुछ ही पलों में वो पानी में डूब गई। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
ब्रेक की जगह दब गया था एक्सीलेटर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के पति कृष्णेंदू दास ने नई कार खरीदी थी। उनकी पत्नी 34 साल की सुमित्रा दास उस कार को चलाना सीख रही थीं। वह 22 अगस्त को लाइसेंस बनवाने के एग्जाम की तैयारी के लिए कार लेकर निकले थे। उस समय, नौसिखिया होने के कारण उनका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया और कार तेजी से तालाब के बीच में चली गई। सबूत साफ हैं कि महिला ने बचने की पूरी कोशिश की। कार निकालने के बाद देखा गया कि उसका चेहरा पिछले दरवाजे की तरफ था और पैर स्टीयरिंग व्हील पर थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बॉडी निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिवार वालों को सौंप दी गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बाकी पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। हालांकि शुरुआत जांच में यही पता चला है कि हादसा महिला को कार चलाने का कम अनुभव होने के चलते हुआ।
यह भी पढ़ें:








