पांचवीं मंजिल से कूदने जा रही थी महिला, मुंबई पुलिस ने बचाई जान; VIDEO भी किया शेयर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बचा ली गई। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी। पुलिस ने बताया कि पवई पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पंसारे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर एक बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर पड़ी, जहां से एक महिला कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि तत्परता दिखाते हुए हुए कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उसकी जान बचा ली गई। घटना का एक वीडियो भी मुंबई पुलिस ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रही है। वहीं मुंबई पुलिस के इस कदम की जमकर सराहनाभी की जा रही है।

मुंबई पुलिस की तत्परता से बचाई गई जान

मुंबई पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “समय पर की गई कार्रवाई से एक महिला की जान बचाई गई! सुबह की सैर के दौरान, पवई पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पंसारे ने देखा कि एक 65 वर्षीय महिला विक्रोली पुलिस स्टेशन के इलाके में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदने की कोशिश कर रही थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए, उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचित किया और पुलिस इंस्पेक्टर गदाड़े, पुलिसकर्मी सुधाम बिन्नार और MSF जवान राठौड़ के साथ मिलकर उसे समय रहते सुरक्षित बचा लिया। महिला को सुरक्षित बचाया गया, उसे काउंसलिंग दी गई और ज़रूरी सलाह-मशविरा भी दिया गया।”

अंबेडकर नगर की पुलिस ने बचाई छात्रा की जान

ऐसा ही एक मामला यूपी के अंबेडकर नगर जिले से भी सामने आया। यहां एक कॉलेज छात्रा ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की इच्छा जताई थी। छात्रा द्वारा उन गोलियों की तस्वीरों को भी साझा किया गया जो वह खाने जा रही थी। हालांकि खुदकुशी के प्रयास का अलर्ट मैसेज मेटा हेडक्वार्टर द्वारा रात 11.37 बजे पुलिस को भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा तुरंत उस छात्रा का पता लगाने के बाद अंबेडकर नगर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद 15 मिनट में पुलिस वहां पहुंची और लड़की द्वारा की जाने वाली आत्महत्या के प्रयास को टालने में सफल रही।

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

यह भी पढ़ें-

पति और सास ने महिला को पिलाया टॉयलेट क्लीनर, इलाज के दौरान हुई मौत; जांच की मांग





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें