‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने दर्शकों से की खास रिक्वेस्ट, स्पॉइलर्स के चलते जताई चिंता, बोले- ‘दूसरों का मजा खराब न करें’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कन्नड़ एक्टर यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ आखिरकार 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। पहले ‘टॉक्सिक’ मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन आखिरी मौके पर रिलीज पोस्टपोन कर दी गई। ओणम के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इस बीच यश ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दर्शकों से फिल्म को लेकर एक खास रिक्वेस्ट की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रॉकी भाई ने अपने पोस्ट में क्या कहा, चलिए जानते हैं।

यश ने क्या कहा?

यश ने दर्शकों से अपील की कि वह फिल्म देखने के बाद स्पॉइलर शेयर करके दूसरों का मजा न खराब करें। उन्होंने एक लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा- ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह उस दुनिया में बरसों से लगाए गए हमारे दिल और जज्बात का नतीजा है, जिसे हमने एक-एक फ़्रेम, एक-एक सीन और एक-एक फैसले के साथ बनाया है। एक ऐसा अनुभव जो समुदाय के तौर पर बड़ी स्क्रीन के लिए बनाया गया है। इस फिल्म को बनाने के लिए हर टेक्नीशनयन, आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स की इच्छा है कि सभी को वो अनुभव मिल सके, जो बड़े पर्दे के लिए सबके साथ मिलकर बनाया है।’

यश की दर्शकों से रिक्वेस्ट

पोस्ट में यश ने आगे लिखा- ‘आपने इस फिल्म को जो प्यार दिखाया है, जो उत्साह एडवांस बुकिंग में देखने को मिली है, उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। हमारा इतना सहयोग देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। लेकिन, हम आपसे एक गुजारिश करना चाहते हैं। इस अनुभव को दूसरों के लिए भी वैसा ही रहने दें, जैसा होना चाहिए। थिएटर में फिल्म देखते हुए इसका कोई सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर न करें और अगले व्यक्ति के लिए भी टॉक्सिक की दुनिया का ठीक वैसे ही लुत्फ उठाने दें, जैसे आपने उठाया है।’ पोस्ट के कैप्शन में यश ने लिखा- ‘कल से ‘Toxic’ की दुनिया आपकी है।’

पहले ही दिन होगी 100 करोड़ के पार होगी टॉक्सिक?

‘टॉक्सिक’ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जो आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की अपार सफलता के बाद यश पर्दे पर लौट रहे हैं। इस पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखा गया। टॉक्सिक के एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखने के बाद ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। रिलीज से पहले ही फिल्म के करीब 12 लाख से अधिक टिकट बिक गए हैं, जिससे लगभग 41 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः रियल लाइफ में भी ‘हीरो’ निकले यश, चेन्नई इवेंट में उड़कर आई भारी चीज, कियारा के आगे ढाल बने रॉकिंग स्टार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें