मौसम में नमी बढ़ने के कारण बालों में फ्रिजीनेस की समस्या अक्सर तेजी से बढ़ सकती है। खासकर बाल धोने के बाद अगर सही तरीके से बालों की देखभाल न की जाए, तो बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ कहती हैं, अगर आपके बाल भी जल्दी फ्रिजी हो जाते हैं, तो कुछ आसान हेयर केयर टिप्स अपनाकर उन्हें मैनेजेबल, स्मूद और शाइनी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
फ्रिजी बालों के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
-
शिया बटर कंडीशनर का इस्तेमाल: बालों को जड़ से मॉइस्चराइज रखने के लिए शिया बटर वाले कंडीशनर का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता जाता है। यह बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे रूखापन और फ्रिजीनेस कम नजर आ सकती है। यह बालों को उलझने से भी बचाता है
-
हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल: डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और फ्रिजी रहते हैं, तो हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। हेयर मास्क बालों को डीप कंडीशनिंग देने और उनमें नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
-
माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल: बालों को सुखाते समय सामान्य तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने से बचें। इसकी जगह माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें। यह बालों से अतिरिक्त पानी सोखने के साथ घर्षण को कम करने में मदद करता है, जिससे फ्रिजीनेस कम हो सकती है।
-
सिल्क के तकिए का इस्तेमाल: सोते समय बालों में होने वाला घर्षण भी फ्रिजीनेस बढ़ा सकता है। ऐसे में सिल्क के तकिए का इस्तेमाल बालों और तकिए के बीच घर्षण को कम करने में मदद कर सकता है। इससे सुबह बाल कम उलझे और ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं।
-
चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल: गीले या उलझे बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें। बालों को नीचे से धीरे-धीरे सुलझाते हुए ऊपर की ओर आएं। इससे बालों पर खिंचाव कम पड़ता है और टूटने से बचाने में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।








