सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पतंग महोत्सव के दौरान युवक पतंग के साथ हवा में उड़ने लगा। घटना की वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को रस्सी के सहारे हवा में झूलते हुए दिख रहा है। युवक डोर के सहारे जमीन से करीब 25-30 फीट की ऊंचाई पर था। जानकारी के मुताबिक युवक पतंग उड़ा रहा था। उसकी पतंग पर दिवंगत नेता अजित पवार की तस्वीर भी लगी थी और उसपर ‘मिस यू दादा’ भी लिखा था।
पतंग महोत्सव के दौरान हुआ हादसा
दरअसल, सोलापुर के मालशिरस तालुका में एक पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया था। यहां निमगाव में आयोजित वावडी (पतंग) महोत्सव के दौरान अचानक एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बड़ी वावडी उड़ाते हुए दिख रहा है। हालांकि वह बड़ी पतंग को उड़ाते-उड़ाते खुद उस पतंग के साथ हवा में उठने लगा। वीडियो में वह काफी देर तक पतंग के साथ हवा में रस्सी के सहारे झूलता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना का वीडियो आया सामने
बताया जा रहा है कि इस पतंग पर एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की तस्वीर लगाई गई थी। अजित पवार की तस्वीर के साथ इस पतंग पर ‘मिस यू दादा’ का स्लोगन भी लिखा गया था। वहीं पतंग उड़ाते समय अचानक हवा का तेज झोंका आया, जिससे युवक पतंग की डोर के साथ करीब 25 से 30 फीट तक हवा में उठ गया। कुछ देर बाद हवा का जोर कम होने पर युवक नीचे जमीन पर आ गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
200 साल पुरानी परंपरा
बता दें कि निमगाव में पतंग महोत्सव की परंपरा करीब 200 साल पुरानी बताई जाती है। इस महोत्सव में शामिल पतंग बेहद बड़ी होती हैं, जिसे यहां पारंपरिक तरीके से उड़ाया जाता है।
यह भी पढ़ें-







