साउथ अफ्रीका हुई उलटफेर का शिकार, टी20 रैंकिंग में 14वें नंबर की टीम ने दी पटखनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


साउथ अफ्रीका की टीम अभी नामीबिया के दौरे पर है जहां टी20 ट्राई सीरीज खेलने पहुंची है, जिसमें तीसरी टीम जिम्बाब्वे की है। 28 अगस्त से शुरू हुई इस टी20 ट्राई सीरीज के पहले ही मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम को आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में अभी 14वें नंबर पर काबिज नामीबिया के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मेजबान नामीबिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। नामीबिया की टीम टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को दूसरी बार मात देने में कामयाब रही है, जिसमें अब तक उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो ही मुकाबले भी खेले हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा नहीं चला कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज

नामीबिया के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में 164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत ही काफी खराब रही है, जिसमें उन्होंने अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को 19 के स्कोर तक गंवा दिया था। इसके बाद 39 के स्कोर पर उनको तीसरा झटका टोनी डी जॉर्जी के रूप में लगा। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने रुबिन हरमन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी करने के साथ मुकाबले में अफ्रीकी टीम को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन 78 के स्कोर पर जॉर्जी के पवेलियन लौटने के साथ नामीबिया की टीम फिर से मुकाबले में वापसी करने में कामयाब रही। ब्रेविस ने एक छोर से पारी को संभाले तो रखा लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने की वजह से वह टीम को जीत की तरफ लेकर जाने में कामयाब नहीं हो सके। ब्रेविस 75 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि साउथ अफ्रीकी टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सके।

ट्रम्पेलमैन और समिट ने गेंद से दिखाया कमाल

अफ्रीका की टीम को ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में मात देने नामीबिया की तरफ से गेंदबाजी में रूबेन ट्रम्पेलमैन और जेजे समिट का कमाल देखने को मिला जिसमें दोनों ही गेंदबाज 3-3 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं इसके अलावा जैक ब्रासेल, कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और मैक्स हेइन्गो ने 1-1 विकेट हासिल किया। नामीबिया की तरफ से इस मैच में बल्ले से उनके ओपनिंग बल्लेबाजी जान फ्राइलिंक का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 60 रनों की शानदार पारी खेली।

ये भी पढ़ें

एशिया कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स से क्या हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? कप्तान हरमनप्रीत के जवाब ने कर दी सभी की बोलती बंद

पैट कमिंस ने इमरान खान को लेकर व्यक्त की चिंता, कहा – उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें