एक हजार KM दूर से पकड़े गए श्रीनगर सेंट्रल जेल से भागे दो कैदी, पुलिस ने ऐसे लिया दबोच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर भागे दो कैदियों को पुलिस ने कश्मीर से करीब 1 हजार किलोमीटर दूर राजस्थान से दबोच लिया है। पुलिस ने इन दोनों को जेल से भागने के 3 दिन बाद गिरफ्तार किया है। POCSO मामले के ये दोनों आरोपी बीते रविवार को श्रीनगर सेंट्रल जेल से भाग गए थे। उसके बाद से ही इन दोनों की तलाश पुलिस कर रही थी और आखिकार अब इन्हें पकड़ने में कामयाबी मिल गई है।

23 अगस्त को जेल से भागे थे दोनों आरोपी

राजस्थान के सदनपोरा क्षेत्र के फरमान खान और साउथ कश्मीर के अनंतनाग जिले के सांगलन चित्तरगुल के मुख्तार अहमद गुर्जर, कथित रूप से सेंट्रल जेल श्रीनगर की सामने वाली दीवार फांदकर बीते 23 अगस्त को भाग निकले थे।

श्रीनगर पुलिस ने चूरू में पकड़े दोनों फरार कैदी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर पुलिस ने राजस्थान पुलिस की सहायता से चूरू जिले के राजगढ़ इलाके से इन दोनों को कामयाबी से ढूंढ निकाला और पकड़ लिया। उन्होंने आगे कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद, आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीनगर वापस ले जाया जाएगा।

दोनों आरोपियों पर हैं POCSO के गंभीर आरोप

फरमान खान को BNS और POCSO के तहत दर्ज FIR के सिलसिले में बीते 23 जून से श्रीनगर सेंट्रल जेल में रखा गया था। इसी प्रकार, BNS और POCSO एक्ट की धाराओं के अंतर्गत एक अलग FIR के मामले में मुख्तार अहमद गुर्जर बीते 13 अप्रैल से श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद था।

फरार के कैदियों की पहचान








कैदी का नाम पिता का नाम निवासी FIR नंबर धाराएं जेल में आने की तारीख
फरमान खान अब्दुल गनी खान सदनपोरा, राजस्थान 19/2026 137(2), 87 BNS और पॉक्सो एक्ट 23/06/2026
मुख्तार अहमद गुर्जर मोहम्मद रफीक संगलन चित्तरगुल, अनंतनाग 20/2026 137(2), 65(1) BNS

भगोड़े कैदियों को पकड़ने के लिए चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन

इन दोनों के जेल से भागने के बाद, श्रीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों खान और गुर्जर का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर पुरस्कार का ऐलान किया था।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें