भारत में कई परिवारों के लिए हवाई यात्रा अभी भी खास अनुभव माना जाता है। खासकर माता-पिता जो सालों से जमीन पर ही सफर करते रहे, उनके लिए आसमान छूना बड़े गर्व और खुशी का पल होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नैन्सी गुप्ता नाम की महिला ने अपने माता-पिता की पहली हवाई यात्रा का खास पल कैद कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में मम्मी-पापा की खुशी और उत्साह साफ झलकता है, जबकि बेटी ने इसे ‘लाइफ फुल सर्कल’ मोमेंट बताया। यूजर्स ने भी इस इमोशनल वीडियो पर खूब रिएक्ट किया। नैन्सी का यह वीडियो न सिर्फ परिवार के प्यार को दिखाता है, बल्कि जिंदगी के चक्र को भी याद दिलाता है। जहां कभी बच्चे माता-पिता पर निर्भर रहते हैं, वहीं बाद में संतान उन्हें नए अनुभव देती है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nancy.gupta18 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत विमान की विंग और बादलों के ऊपर से दिखने वाले नजारे से होती है। नैन्सी इसे ‘माय पेरेंट्स व्यू’ कैप्शन के साथ दिखाती हैं। फिर कैमरा मुड़ता है और “माय व्यू” के साथ मम्मी-पापा को फोकस किया जाता है। मां कैमरे की ओर मुस्कुराती नजर आती हैं, जबकि दोनों खिड़की से बाहर देखकर हैरान और खुश हैं। वीडियो के अंत में नैन्सी खुद अपनी सीट पर बैठकर सेल्फी लेती हुई मुस्कुराती हैं। पूरा सफर परिवार के लिए यादगार बन गया।नैन्सी ने कैप्शन में लिखा, ‘जब मैंने अपने पहले कदम रखे थे तो मम्मी-पापा ने मेरा हाथ थामा था, और अब मैं उनकी पहली उड़ान देख रही हूं। जिंदगी पूरा चक्कर लगा चुकी है।’ यह कैप्शन वीडियो को और भी भावुक बना देता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे दिल छू लेने वाला बताया। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह ‘फुल सर्कल मोमेंट’ है। कुछ ने कहा कि माता-पिता के लिए ऐसे पल पूरे करना हर बच्चे का सपना होता है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘कितना खूबसूरत पल है, जीवन का चक्र पूरा हो गया।’
दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘यह बेहद भावुक कर देने वाला है।’
तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘पहले कदमों से लेकर पहली उड़ान तक।’
चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘यह कैप्शन सीधे दिल को छू गया।’
गौरतलब है कि, इससे पहले एक महिला ने अपनी नानी को पहली हवाई यात्रा कराई थी। इस वीडियो को भी यूजर्स ने काफी पसंद किया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
85 वर्षीय दादी को पहली बार गोवा ले गई महिला, हवाई यात्रा के इस वायरल Video ने जीता यूजर्स का दिल








