बागमती नदी में दिखा मगरमच्छ, बच्चों ने देखकर मचाया शोर

ias coaching , upsc coaching

बागमती नदी में दिखा मगरमच्छ, बच्चों ने देखकर मचाया शोर

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के कलौंजर घाट के पास शुक्रवार को नदी में एक मगरमच्छ देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने नदी किनारे लोगों की भारी-भीड़ जुट गयी। सभी नदी में घूम रहे मगरमच्छ को देख आश्चर्य जता रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नदी किनारे खेल रहे छोटे छोटे बच्चों की नदी किनारे मिट्टी के भीत पर पड़े मगरमच्छ पर नजर पड़ी।

इसके बाद बच्चों ने उसे बड़ी मछली समझ शोर मचाना शुरू किया। जिस पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। लोगों की आहट पाकर मगरमच्छ फिर नदी में जाकर तैरने लगा। उसे गौर से देखने के बाद लोगों ने कहा कि यह बड़ी मछली नहीं मगरमच्छ है। उसके बाद ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को सूचना दी। इसके बाद अंचलाधिकारी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

ग्रामीणों का कहना था कि इसके पहले उन्होंने कभी भी नदी में मगरमच्छ को नहीं देखा था। यह पहला मौका है जब वे नदी में मगरमच्छ को देख रहे हैं। उनका कहना था कि यह कहीं से भटक कर आ गया होगा। इससे लोगों को खतरा भी हो सकता है। नहाने के लिए लोग बेहिचक नदी में जाते थे, लेकिन अब संभल कर रहना होगा।

ias coaching , upsc coaching

Leave a Comment

error: Content is protected !!