5 August, 2026 Stock Market Highlights: बंपर ओपनिंग के बावजूद फिसला बाजार, इन स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

5 August, 2026 Stock Market Highlights: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बाजार ने बंपर बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। लेकिन, अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख एक्सचेंज मामूली तेजी के साथ बंद हुए।

9.75 अंकों की मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ निफ्टी

आज बीएसई सेंसेक्स 152.05 अंकों (0.19%) की मामूली तेजी के साथ 78,581.00 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 9.75 अंकों (0.04 प्रतिशत) की बेहद ही साधारण बढ़त लेकर 24,624.65 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 626.43 अंकों की शानदार तेजी के साथ खुला था और निफ्टी ने 54.30 अंकों की तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था।

सेंसेक्स की 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और एटरनल का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 26 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 22 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

अल्ट्राटेक सीमेंट में अच्छी बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एनटीपीसी, एसबीआई समेत इन शेयरों ने की पॉजिटिव क्लोजिंग

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एनटीपीसी के शेयर 1.77 प्रतिशत, एसबीआई 1.74, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.73, इंडिगो 1.34, कोटक महिंद्रा बैंक 1.27, ट्रेंट 1.14, एलएंडटी 1.05, इन्फोसिस 0.86, अडाणी पोर्ट्स 0.83, टेक महिंद्रा 0.61, एक्सिस बैंक 0.56, टाटा स्टील 0.55, एशियन पेंट्स 0.41, बजाज फिनसर्व 0.40, मारुति सुजुकी 0.35 और भारती एयरटेल के शेयर 0.28 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

नुकसान के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी तरफ, आज एचसीएल टेक के शेयर 1.12 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.93, बीईएल 0.71, सन फार्मा 0.56, एचडीएफसी बैंक 0.40, आईटीसी 0.35, बजाज फाइनेंस 0.26, टाइटन 0.26, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.24, पावर ग्रिड 0.18 और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत टूटकर बंद हुए।

ये भी पढ़ें

यूपी में बनेगा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, मुजफ्फनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार तक होगा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें