कलियुग के श्रवण कुमार बने खुशीराम पाल, माता-पिता को पालकी में बैठाकर 15 किमी पैदल ले गए झूमरनाथ धाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से आस्था, सेवा और संस्कार की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। बार कस्बे के मोतीखेड़ा निवासी खुशीराम पाल ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को पालकी में बैठाकर करीब 15 किलोमीटर पैदल यात्रा कर प्रसिद्ध झूमरनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कराए। इस अनोखी यात्रा ने लोगों को पौराणिक श्रवण कुमार की याद दिला दी। इस वक्त सावन चल रहे हैं और शिवभक्त ​गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। 

माता पिता को पालकी में बिठाकर ढोल नगाड़ों के साथ निकले

मारुतीधाम, मोतीखेड़ा से शुरू हुई इस यात्रा में खुशीराम पाल ने अपने माता-पिता को नए वस्त्र पहनाए। इसके बाद उन्हें अलग-अलग पालकियों में बैठाकर अपने कंधों पर उठाया। यात्रा के दौरान आगे ढोल-नगाड़े बजते रहे, जबकि पीछे बड़ी संख्या में ग्रामीण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लंबे समय से थी माता पिता को भोलेनाथ के दर्शन कराने की इच्छा

खुशीराम पाल ने बताया कि उनके लिए माता-पिता ही भगवान हैं। उनकी लंबे समय से इच्छा थी कि वे अपने माता-पिता को स्वयं कंधों पर बैठाकर झूमरनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कराएं, जिसे उन्होंने अब पूरा किया।

ग्रामीणों ने जगह जगह किया यात्रा का स्वागत 

दिनेश पाल ने बताया कि पालकी में बैठे बुजुर्ग उनके दादा-दादी हैं। परिवार की भावना थी कि उन्हें पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ भोलेनाथ के दर्शन कराए जाएं। इस अनोखी यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटी रही और ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया। यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग खुशीराम पाल की सेवा भावना की जमकर सराहना कर रहे हैं।

सावन के महीने में दिख रही है शिवभक्तों की धूम

यहां आपको बता दें कि इस वक्त पवित्र श्रावण मास चल रहा है। इस महीने के पहले ही दिन से शिवभक्त घरों से निकलकर गंगाजल लेने पहुंच जाते हैं। इसके बाद उसे लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। इस वक्त पूरे प्रदेश में कांवड़ियों की धूम है। सावन का एक सोमवार निकल गया है, अब दूसरा सोमवार 10 अगस्त को पड़ेगा। 11 अगस्त दिन मंगलवार को इस बार शिवरात्रि पड़ रही है, इस दिन भी भारी संख्या में शिवभक्त नजर आएंगे। 

ललितपुर से आकाश राठौर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर पाएंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन सख्त, जारी किया नोटिस

मेरठ में कांवड़ियों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस के सामने जिप्सी से निकालकर लाठी-डंडों से पीटा



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें