लखनऊ की सड़कों पर ये क्या हो रहा है, वायरल हो रहा यह Video आप भी देखिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं। उसमें से कई सारे वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं तो कई सारे वीडियो रियल होते हैं और इन सभी वीडियो को देखने के बाद लोग कुछ न कुछ रिएक्ट भी करते हैं। जो वीडियो सबसे अलग होता है या फिर इंटरनेट पर बैठी जनता पहली बार ऐसा कुछ देखती है तो उस वीडियो को वायरल होना तय होता है। आप भी तो सोशल मीडिया का यूजर करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आपने भी कई सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे और उन्हें देखने के बाद समझ भी गए होंगे कि ये क्यों वायरल हो रहा है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में दिखा क्या?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लखनऊ का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि सड़क पर सिग्नल के पास दो महिलाएं खड़ी हैं और डांस करते हुए रील बनवा रही हैं। एक तीसरी लड़की उनका वीडियो बना रही है। आज के समय में खूब सारे लोग रील बनाते हैं मगर जब कोई इस तरह पब्लिक प्लेस पर रील बनाता है तो यह देखने वाला कोई न कोई वीडियो बना ही लेता है और फिर वो वीडियो वायरल भी हो जाता है। इस वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है, ‘लखनऊ के 1090 पर ये क्या हो रहा है?’

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_Attitude_Vini नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘फेमस होने का आज कल लोगों को ऐसे बुखार चढ़ा है कि क्या कहा जाए।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये लोग आजकल कहीं भी रील बनाने लग जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल शॉर्टकट का जमाना है,  हर किसी को सेलिब्रिटी बनना है। तीसरे यूजर ने लिखा- कंटेंट के लिए कुछ भी चल रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- सभी को एक्टर बनना है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्ची की हैंडराइटिंग देख हैरान हो जाएंगे कई लोग, यूजर्स ने Video देख किए कई कमेंट्स





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें