बेटी के लिए मांगने गई इंसाफ, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पति को बेहोश कर महिला से किया जबरन दुष्कर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पंचायत के बहाने महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया पर जबरन होटल के कमरे में बंद करके मारपीट और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

पीड़िता ने बताया  कि 28 जुलाई की रात उसकी बेटी से जुड़े विवाद में पंचायत कराने के बहाने उसे, उसके पति और बेटी को एक वाहन से ले जाया गया। इसके बाद रास्ते में उसके पति को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद महिला को किशनगंज के एक होटल में ले जाकर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया।

पहले बेटी के साथ दुषकर्म का प्रयास

पीड़िता ने बताया कि पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया, जिसमें सफल नहीं होने पर बेटी को दूसरे कमरे में भेज दिया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पांच लाख रुपये का लालच देकर मामला दबाने का प्रयास किया गया। 

जमानत पर कोर्ट से बाहर है लल्लू मुखिया

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी लल्लू मुखिया पर हर्ष फायरिंग करने, वाहन से शराब बरामद होने सहित पत्रकार को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। लेकिन हर बार वो कोर्ट से जमानत ले लेता है।

आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

महिला ने आवेदन में आरोपी पर प्रभावशाली होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले में कांड संख्या 120/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस द्वारा मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ काफी गुस्सा है।

राजेश दुबे की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, तड़पते हुए आखिरी पलों को कैमरे में भी किया कैद



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें