अगस्त के महीने की शुरुआत में ही शुक्र, मंगल और बुध राशि बदलेंगे वहीं महीने के मध्य में सूर्य का गोचर भी होगा। ग्रहों की बदली चाल का कुछ राशियों के वित्तीय पक्ष पर इस महीने बेहद अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन राशियों को धन लाभ के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं और संचित धन भी बढ़ सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में अगस्त मासिक राशिफल में।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है। कहीं पैसा अटका हुआ था तो इस महीने आपको वापस मिल सकता है जिसके चलते आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। कुछ लोगों को आय के नए स्रोत मिलने के भी योग हैं। जिन लोगों ने हाल ही में अपना बिजनेस शुरू किया था उनको भी मुनाफा मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
अगस्त माह में मंगल का गोचर आपके प्रथम भाव में होगा इसलिए आपके कर्मों का अच्छा फल आपको मिल सकता है। कुछ लोगों को अचानक से कोई बड़ी डील मिलने के योग हैं। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो यह महीना आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। बीते समय में किया गया निवेश भी आपको लाभ दिला सकता है।
सिंह राशि
आपकी राशि के स्वामी सूर्य इस महीने आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते भाग्य का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सूर्य की स्थिति के चलते आमदनी में वृद्धि मिल सकती है या मनचाही जगह पर नौकरी भी आप पा सकते हैं। पैतृक कारोबार या संपत्ति से भी इन लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। किसी पुराने विवाद के सुलझने से आपको मानसिक शांति भी इस माह में प्राप्त हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह महीना आर्थिक मामलों को लेकर सुखद साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो अपना कारोबार करते हैं। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है और मनचाही डील भी मिलने के आपको योग हैं। कहीं से अटका धन भी इस महीने में आपको वापस मिल सकता है। अगर आप सही बजट बनाकर आगे बढ़ते हैं तो महीने के अंत में संचित धन में जबरदस्त वृद्धि मिलने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:








