आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कहां है भारत और श्रीलंका, 15 अगस्त से होगा सीरीज का आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज होनी है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। सीरीज में दो मैच होंगे, जिनका आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भारत और श्रीलंका की टीमें कहां पर हैं। हालांकि ये हम आपको पहले ही बता दें कि दोनों टीमों की हालत कुछ खास नहीं है। हालांकि सीरीज के बाद इसमें कुछ ना कुछ बदलाव जरूर नजर आ सकता है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया इस वक्त चौथे स्थान पर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त टीम इंडिया टॉप 3 से बाहर है और अभी नंबर चार पर है। भारत की रेटिंग इस वक्त 104 की है, जो बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। हालांकि अगर भारत ने श्रीलंका को आगामी सीरीज के दोनों मैचों में हरा दिया तो उसके पास आगे जाने का मौका जरूर होगा। बात अगर श्रीलंका की करें तो वो इससे भी नीचे है। श्रीलंका की रेटिंग 76 की चल रही है और वो इस वक्त छठे स्थान पर है। 

ऑस्ट्रेलिया का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर कब्जा

अभी की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा किए हुए है। उसकी रेटिंग 131 की चल रही है। टीम की लीड दूसरे नंबर की टीम से इतनी ज्यादा है कि उसे फिलहाल कोई खतरा भी नहीं है। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसकी रेटिंग 119 की है। न्यूजीलैंड की टीम 106 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है। 

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच भी खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

अब जहां 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी बांग्लादेश से टेस्ट खेलती हुई नजर आएगी।इन दोनों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से शुरू होगा। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और मजबूत हो सकती है। आने वाले कुछ दिन टेस्ट खूब होंगे और इस दौरान रैंकिंग में नहीं तो कम से कम रेटिंग में तो बदलाव नजर जरूर आएंगे। देखना होगा कि टीमें किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

यह भी पढ़ें 

जसप्रीत बुमराह हुए बाहर, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर भी सस्पेंस

श्रीलंका में कब खेलेगी टीम इंडिया प्रैक्टिस मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें