यहां बड़ा भाई अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड से कर सकता है शादी, जानें किस देश का है ये अजीबोगरीब कल्चर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

Last Updated:

सोचिए, अगर कोई आपसे कहे कि एक देश ऐसा भी है जहां बड़ा भाई अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड या पत्नी से शादी कर सकता है, तो शायद आप हैरान रह जाएंगे. सुनने में यह बात जितनी अजीब लगती है, उतनी ही दिलचस्प इसकी कहानी भी है. दरअसल, जापान की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था में ऐसे नियम कभी परिवार और वंश को बचाए रखने के लिए बनाए गए थे, जिनका आज के समय से सीधा कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन इन परंपराओं के पीछे छिपे इतिहास और सोच को जानना बेहद रोचक है.

यहां बड़ा भाई अपने छोटे भाई की गर्लफ्रेंड से कर सकता है शादी, जानें देश का नामZoom

बड़े भाई को छोटे भाई की गर्लफ्रेंड से शादी करने की अनुमति देता है जापान.

कभी आपने सुना है कि छोटे भाई की गर्लफ्रेंड को बड़ा भाई डेट कर उससे खुलेआम शादी कर ले, वो भी बिना किसी रोक-टोक के. यह एक देश की परंपरा है, जहां ऐसा होता है. हम बात कर रहे हैं जापान की जो अपने अनोखे और अजीबोगरीब परंपराओं से भरपूर समाज के लिए जाना जाता है. यहां की संस्कृति में कई ऐसे रीति-रिवाज और ऐतिहासिक परंपराएं देखने को मिलती हैं, जो पहली नजर में अजीब लग सकती हैं, लेकिन इनके पीछे गहरी सामाजिक और पारिवारिक सोच छिपी होती है. ऐसा ही एक दिलचस्प पहलू है, जहां कुछ परिस्थितियों में बड़े भाई का छोटे भाई की गर्लफ्रेंड या पत्नी से विवाह करना संभव माना जाता रहा है.

जापान के पारंपरिक पारिवारिक सिस्टम को “इए (Ie) सिस्टम” कहा जाता था. इस सिस्टम में परिवार को एक इकाई के रूप में देखा जाता था, जिसमें परिवार की वंश परंपरा और नाम को आगे बढ़ाना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता था. अगर किसी कारण से छोटा भाई परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभा पाता था, जैसे उसकी मृत्यु हो जाए या वह परिवार से अलग हो जाए, तो बड़े भाई को परिवार की संरचना बनाए रखने के लिए उसकी पत्नी या साथी के साथ विवाह करने की अनुमति दी जाती थी.

इतिहास क्या कहता है?
यह परंपरा मुख्य रूप से पुराने समय, खासकर Edo Period और उससे पहले के दौर में ज्यादा प्रचलित थी. उस समय जापान में परिवार और वंश को बचाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती थी. महिलाओं को अक्सर परिवार का हिस्सा माना जाता था, और उनका विवाह भी परिवार की जरूरतों के अनुसार तय किया जाता था. इसके अलावा, जापान में “लेविराट विवाह” (Levirate Marriage) जैसी प्रथा का प्रभाव भी देखा गया, जिसमें पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी का विवाह परिवार के किसी अन्य पुरुष, जैसे देवर या जेठ, से करा दिया जाता था. इसका उद्देश्य था परिवार की संपत्ति, बच्चों और सामाजिक स्थिति को सुरक्षित रखना.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…

और पढ़ें

[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें