20 मिनट में हुए सात धमाके से दहला दुबई का जुबेल अली इलाका, आसमान में दिखाई दिया धुएं का गुबार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में धमाकों की खबर है, खबर रात की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में रात को जेबेल इंडस्ट्रियल एरिया में आसमान में धुएं का गुबार छाया हुआ है। अमीराती अधिकारियों के हवाले से ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने बताया कि 20 मिनट में कम से कम सात धमाके हुए थे और धमाके से पूरा इलाका दहल गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह घटना किसी हमले का नतीजा थी या कोई औद्योगिक दुर्घटना थी।




सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धमाकों के बाद का मंज़र दिखा, जिसमें रिहायशी इलाके के पास रात के आसमान में काले धुएं का उठता हुआ गुबार नज़र आया। पास के अल फुरजान इलाके में रहने वाले लोगों ने भी AOL न्यूज़ को बताया कि जिस समय धमाकों की खबर मिली, उसी समय उन्होंने भी ‘धमाके’ जैसी आवाज़ें सुनी थीं।

इराकी समाचार एजेंसियों का दावा

इराकी समाचार माध्यमों ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच यमन से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल हमला किया गया। हालांकि, अमीराती मीडिया ने धमाके की वजह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, नासा की थर्मल इमेजिंग से पता चला है कि बंदरगाह से सटे एक गोदाम में आग लग गई थी, जिसका इस्तेमाल ईंधन के भंडारण और ट्रांसफर के लिए किया जाता था। 

जेबेल अली क्यों है खास?

दुबई शहर के सेंटर से लगभग 25 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित जेबेल अली, UAE के अहम शॉपिंग हब में से एक है। यहां कृत्रिम द्वीपों का समूह ‘पाम जेबेल अली’ और दुनिया के सबसे बड़े मानव-निर्मित बंदरगाह के पास एक फ्री ट्रेड ज़ोन है, ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग आसानी से हो सके। US-ईरान तनाव के दौरान UAE हाई अलर्ट पर रहा है, क्योंकि इस इलाके में US के सहयोगियों पर तेहरान के जवाबी हमलों में UAE अक्सर निशाना बनता रहा है।

ये भी पढ़ें:

ईरान और अमेरिका में बढ़ा तनाव, मुश्किल में फंसे ट्रंप, तेहरान ओमान की हुई दोस्ती, युद्ध लेगा U-turn?



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें