योगी सरकार ने डॉ आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के लिए दिए 407 करोड़ रुपये, कौन से काम कराए जाएंगे?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


योगी आदित्यनाथ सरकार ने  डॉ आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के लिए 407 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। आज विधान सभा मे सप्लीमेंट्री बजट में इस आवंटन को मंजूरी मिल गई। इस योजना में सरकार राज्य में स्थापित डॉ आंबेडकर की सभी प्रतिमाओं पर छत्र लगवाएगी और बाउंड्री वाल बनवाएगी। इसके साथ ही सरकार राज्य की हर विधानसभा मे डॉ आंबेडकर के दस स्मारकों के विकास में 407 करोड़ रुपये खर्च करेगी। साथ ही सरकार रविदास, कबीर, ज्योतिबाफुले, वाल्मिकी जैसे महापुरुषों के स्मारकों का विकास भी करायेगी।

दलित वोटों पर हर पार्टी की नजर

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव का आयोजन होना है। ऐसे में राज्य में दलित वोटों पर हर पार्टी की नजर है। आपको बता दें कि यूपी में करीब 22 फीसदी दलित वोट हैं। यूपी में आरक्षित 86 सीट में 84 सीटें दलितों के लिए रिजर्व हैं। लेकिन प्रदेश की लगभग 150 विधान सभा सीटों पर दलित वोटर्स ही हार-जीत को तय करते हैं।

मायावती की ताकत कम हुई

उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती दलितों की सबसे बड़ी नेता मानी जाती थीं। मायावती ने 2007 में बहुमत की सरकार बनाई लेकिन धीरे-धीरे मायावती की ताकत कम होती गई। मायावती 2012, 2017, 2022 का विधानसभा चुनाव हारीं। वहीं, अब विधानसभा में बसपा का सिर्फ एक विधायक मौजूद है और लोकसभा में पार्टी का एक भी सांसद नहीं है।

2024 में भाजपा से खिसका दलित वोट

उत्तर प्रदेश में साल 2014 से दलित वोट बड़ी तादाद में बीजेपी के साथ चला गया, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला कि दलित वोट बड़ी तादाद में बीजेपी से खिसक गया। इसका परिणाम देखने को मिला कि इंडिया गठबंधन यूपी में 80 में से 43 सीटें जीत गया। अब भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में दलित वोट अपनी तरफ करने की हर कोशिश कर रही है। डॉ आंबेडकर की मूर्ति पर छत्र लगाने, आंबेडकर स्मारकों पर 407 करोड़ रुपये खर्च करने को इसी नजर से देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ये चुनाव फरवरी से मार्च महीने के बीच आयोजित कराए जा सकते हैं। आपको बता दें कि राज्य में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 202 सीटों का है।

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट हुआ पेश, हंगामे के को लेकर सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा

गोरखपुर में सीएम योगी की सभा, बोले- ‘जो लोग आस्था, नौजवानों और किसानों से खिलवाड़ करते थे उनके उपदेश हास्यास्पद लगते हैं’





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें