फटे नोट बदलने को कहने पर पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की पिटाई, मारपीट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। हरदोई जनपद के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में फटे नोट बदलने को लेकर पिकअप सवार युवकों ने सेल्समैन पिंटू यादव को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 6 अगस्त को हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

100-100 के फटे नोट बदलने पर हुई मारपीट

हरदोई जनपद के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में 100-100 रुपये के फटे नोट बदलने को लेकर एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन की पिटाई कर दी गई। पिकअप सवार युवकों ने सेल्समैन पिंटू यादव को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह घटना 6 अगस्त की रात करीब 10 बजे हरदोई-पिहानी मार्ग पर करीमनगर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। सीतापुर के भकुरहा निवासी पिंटू यादव वहां सेल्समैन के तौर पर कार्यरत हैं। मारपीट की घटना के समय पेट्रोल पंप पर मैनेजर दीपक कश्यप मौजूद नहीं थे, उनके साथी सेल्समैन नंदराम और सचिन साथ में थे। तभी एक पिकअप  सीएनजी भरवाने पहुंचा, जिसमें चार युवक सवार थे। उन्होंने 855 रुपये की सीएनजी भरवाई और भुगतान में 900 रुपये दिए और आरोपियों ने बाकी पैसे वापस देने को कहा। पिंटू यादव ने जब पैसे गिने तो उसमें 100-100 रुपये के दो नोट फटे हुए थे। पिंटू ने युवकों से फटे नोट बदलकर सही नोट देने का अनुरोध किया। इस पर पिकअप में बैठा एक युवक भड़क गया और दबंगई दिखाते हुए कहा, यही नोट लेने पड़ेंगे।

चारों युवकों ने पिंटू यादव पर हमला कर दिया

100-100 रुपये के फटे नोट बदलने को लेकर पिकअप में बैठा एक आरोपी उतरकर कहासुनी करने लगा जिसमें यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। चारों युवकों ने पिंटू यादव पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। साथी सेल्समैन नंदराम और सचिन ने किसी तरह पिंटू को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पिहानी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट – राम श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें

रायबरेली में चोरों का गैंग मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 12.4 किलो चांदी के गहने

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा, 6 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 451 जर्जर मकानों पर कसा शिकंजा





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें