दिल्ली के रूप नगर में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर 1 करोड़ से ज्यादा की लूट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

उत्तरी दिल्ली के पॉश इलाके रूप नगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति को घर में बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने 1 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। पुलिस को शंका है कि इस वारदात में कोई करीबी भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी की मदद से बदमाशों के आने-जाने के रूट की पड़ताल कर रही है।

बता दें ये घटना बीते शुक्रवार की है। जानकारी अनुसार मुताबिक बीती 6-7 तारीख की रात को तकरीबन 2:30 बजे के करीब तारेश नाम के बुजुर्ग बाथरूम जाने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि चार बदमाश उनके घर में घुसे हुए हैं और बंदूक की नोक पर लूटपाट कर रहे हैं। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपती को बुरी तरह पीटा और कीमती सोने और चांदी के गहने और साथ ही 10 लाख रुपए नकद लूट कर फरार हो गए। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच दल को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। 

पीड़ित बुजुर्ग तारेश बैसीवाला (74) के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का केस दर्ज कर लिया। पुलिस आशंका जता रही कि इस वारदात में बुजुर्ग दंपत्ति का कोई करीबी भी शामिल है। पुलिस घर के नौकरों और आस-पास के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी की मदद से बदमाशों के आने-जाने के रूट को भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया तो वो पिस्टल, चाकू और रॉड से लैस थे। बदमाशों ने तारेश पर पिस्टल तानते हुए उनकी अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी। जब उन्होंने इंकार किया तो दोनों पति-पत्नि को पिटाई करने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद रॉड की मदद से अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखा सारा माल लूट लिया। 

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? अगस्त के 8 दिनों में ही महीने भर की बारिश का औसत आंकड़ा पार



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें